WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Taapsee Accused of Obscenity : तापसी पन्नू पर अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप!

थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की गई!

1057
WhatsApp Image 2023 03 27 At 5.27.27 PM

Taapsee Accused of Obscenity : तापसी पन्नू पर अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप!

Indore : फिल्म अभिनेत्री और मॉडल तापसी पन्नू पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है। छत्रीपुरा थाने में इस आशय का आवेदन दिया गया है। संस्था ‘हिंद रक्षक’ ने इस मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की। ‘हिंद रक्षक’ ने छत्रीपुरा पुलिस से शिकायत में लिखा है कि केस दर्ज नहीं किया गया, तो प्रदर्शन किया जाएगा।

यह शिकायत हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्यसिंह गौड़ ने की। वे अपने साथियों के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिकायत करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर अश्लीलता फैलाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर संगठन खुले मंच पर इसका विरोध करेंगे। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक मामला जांच का है। जिसमें वरिष्ठ अफसरों से चर्चा की जाएगी।

WhatsApp Image 2023 03 27 at 5.27.25 PM

थाने में दिए आवेदन में लिखा है कि 14 मार्च 2023 को अभिनेत्री तापसी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वे अशोभनीय कपड़े पहने हुए है। उन्होंने हमारी आराध्य देवी लक्ष्मी माता का लाकेट गले में पहन रखा है। यह कृत्य स्पष्ट रूप से सनातन धर्म की भावनाओं को अपमानित करने का कुप्रयास है। सुनियोजित रूप से सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने के प्रयास करती इस अभिनेत्री के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।