WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अहिंसा,एकता और शांति का संदेश देने के लिए दौड़ा रतलाम

एक दिन एक समय पर 23 देशों में हुई अहिंसा दौड़ ने रचा इतिहास, देश के 68 शहरों में 1लाख से अधिक और रतलाम में 1हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

1339

अहिंसा,एकता और शांति का संदेश देने के लिए दौड़ा रतलाम

Ratlam । रविवार को शहर में अहिंसा रन का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 1हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अलग-अलग वर्गों में पुरुस्कार जीते। प्रतियोगिता का आयोजन जीतो ग्रुप की लेडीज विंग रतलाम इकाई द्वारा किया गया।फ्लैग ऑफ के लिए महापौर प्रह्लाद पटेल,इप्का के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल,कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया,एमआईसी सदस्य पार्षद विशाल शर्मा,अनुराग भरगट,राकेश मोदी व दोस्ती फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया।वहीं विश्व भर में अहिंसा और शांति का संदेश देने के लिए रतलाम के आम लोगों ने भी इस अहिंसा रन में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी की।

*अहिंसा रन के इन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया*
संदर्भ में मीडिया प्रभारी योगिशा बरमेचा एवं सारिका नाहर ने बताया कि अहिंसा रन में 3,5 और 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था।जिसमें 3 किलोमीटर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में परमेश गरवाल और महिला वर्ग में कविता डोडिया विजेता बने।5 किलोमीटर की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तरुण सिंह परमार और महिला वर्ग में संजीवनी डामोर और पुष्पा डामोर विजेता रहे।10 किलोमीटर मैराथन में पुरुष वर्ग में विनायक राव और महिला वर्ग में निकिता धाकड़ विजेता बनें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक चैतन्य कश्यप ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर बधाईयां दी,इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में जीतो रतलाम चैप्टर से चेयरमैन जयंत जैन,चीफ सेक्रेटरी राजकमल जैन, कोषाध्यक्ष मेघ कुमार लुनिया, फाउंडर संस्थापक अध्यक्ष इंदर मल जैन और एक्स चेयरमैन मुकेश जैन,अशोक जैन लाला, सुनील डोरा,अशोक बरमेचा, भरत पाटनी,अर्पित संघवी,संजय गोधा आदि उपस्थित थे।विजेता प्रतिभागियों को संस्था द्वारा नगद राशि से भी सम्मानित किया गया।प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा सुविधा डॉ.अमित शाह,दोस्ती फाउंडेशन द्वारा स्वल्पाहार,जैन सोशल ग्रुप यूथ द्वारा एनर्जी ड्रिंक और ड्रिंकिंग वाटर अभिषेक कोठारी द्वारा प्रदान की गई।

IMG 20230403 WA0011

*इन्होंने किया अहिंसा रन का आयोजन*
सुरभि लूनिया,सोनाली जैन चार्ली कांसवा,सीमा बोथरा, संगीता कोठारी,अलका पोरवाल, संगीता पोरवाल,पलक मूणत, कीर्ति गांधी,राखी जैन,पायल बरबेटा,अर्चना मेहता,सुनीता मूणत,श्वेता गांधी,दीपा चौरड़िया, प्रज्ञा बरमेचा,ललिता पाटौदी, संध्या गांधी,रीता नलवाया, रमिला सकलेचा,उषा भंडारी, ममता मंडलेचा,नीतू छाजेड़, अलका कटारिया आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG 20230403 WA0010

*संचालन तथा आभार*
कार्यक्रम का संचालन सलोनी पावेचा तथा आभार जीतो लेडीस विंग सचिव श्वेता पाटनी द्वारा दिया गया।