WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Minor Reshuffle Of IAS Officer’s In MP: आशीष सिंह बने भोपाल के कलेक्टर

2146
Major Administrative Reshuffle

Minor Reshuffle Of IAS Officer’s In MP: आशीष सिंह बने भोपाल के कलेक्टर

Bhopal: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी आशीष सिंह को भोपाल का कलेक्टर बना दिया है। गत 3 अप्रैल को जारी आदेश में कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का कलेक्टर पदस्थ किया गया था लेकिन अब इस आदेश में संशोधन करते हुए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

IMG 20230405 215256 1

आशीष सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक हैं। इसी प्रकार भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

उन्हें अब एमपी जल निगम के एमडी के स्थान पर आशीष सिंह के स्थान पर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2008 बैच के अधिकारी एस विश्वनाथन प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल को अब प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम बनाया गया है।

बता दें कि आशीष सिंह इसके पहले कलेक्टर उज्जैन रहे हैं और उनका वहां बहुत ही सफल और परिणाम देने वाला कार्यकाल रहा है।