WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे 1350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

विशाल लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री बहनों से सीधी चर्चा करेंगे

890

CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे 1350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

Ratlam। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम आकर जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे।स्थानीय पोलोग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम द्वारा लगभग 1350 करोड रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा।मुख्यमंत्री शासकीय विभागों की विकासात्मक गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।पोलो ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान लाडली बहना योजना की हितग्राही लगभग एक लाख बहनों से सीधी चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार पत्रों (पट्टो) का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पीछे अंबेडकर भवन में लाडली बहना पंजीयन केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री लाडली बहनों के पंजीयन की कार्रवाई में भाग लेंगे।इसी परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा पेसा एक्ट के मोबिलाइजर तथा यंग अचीवर से संवाद किया जाएगा।

बता दें कि रतलाम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले की लाडली बहनों में जबरदस्त उत्साह हैंपोलोग्राउंड पर लगभग एक लाख लाडली बहनों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को 100 फीट लंबाई की राखी और धन्यवाद पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के हितलाभ वितरण भी करेंगे।

इसके अलावा रतलाम के श्रीजी पैलेस होटल में एक महत्वपूर्ण आयोजन में जिले भर के 4 सौ प्रबुद्धजनों से स्वास्थ्य शिक्षा विधि उद्योग खेल कृषि एवं अन्य विषयों पर सीधे संवाद करेंगे।