WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म

डॉक्टर बोले कम समय में लिया जन्म, तीनों की हालत गंभीर, SNCU वार्ड में इलाज जारी

1163
WhatsApp Image 2023 04 07 At 9.38.35 PM

महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म

छतरपुर: छतरपुर में एक महिला/प्रसूता द्वारा एक साथ 3 बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है जिसमें 2 बेटी और 1 बेटा है। कम समय में जन्म लेने के कारण तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जहां डॉक्टर ने तीनों नवजातों को जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष SNCU वार्ड में भर्ती किया गया है।

● पहली बार में 3 बच्चों को एक साथ जन्म..

जानकारी के मुताबिक जिले के बम्होरी बहादुरपुर की रहने वाली खुशबू पटेल की शादी पिछले साल 18 फरवरी 2022 को जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के अशोक पटेल हुई थी जिनसे आज उसने 7 अप्रैल 2022 की तड़के सुबह 4 बजे 3 बच्चों को जन्म दिया है जिनमें से दो बेटी और एक बेटा हैं।

खुशबू की मानें तो उसने पहली बार बच्चों को जन्म दिया है वह भी एक साथ 3 बच्चों को जहां वह एक साथ 3 बच्चों को पाकर बहुत खुश है उसके घर एकसाथ तीन-तीन खुशियां आई हैं। हालांकि वह बताती है कि उसे पहले ही अल्ट्रासाउंड जांच में पता चल गया था कि उसके गर्भ में एक साथ 3 बच्चे पल रहे हैं।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, ख़ुशबू पटेल-

● डॉक्टर बोले कम समय में जन्म हालत गंभीर..

बच्चों का ईलाज कर रहे डॉक्टर साकेत गुप्ता की मानें तो महिला ने पहली बार प्रसव हुआ है जिसने पहली बार में ही 3 बच्चों को जन्म दिया है। यह बच्चे कम समय में पैदा हुए हैं जिसके चलते इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे इन्हें शिशु गहन चिकित्सा वार्ड SNCU में भर्ती किया हुआ है जहां उनका इलाज चल रहा है तो वही तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, डॉ. साकेत गुप्ता (डॉक्टर SNCU वार्ड)-