WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fraud Case on Congress MLA : कांग्रेस MLA के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज!

नोएडा में दर्ज हुई FIR, मटेरियल भेजने के एडवांस लिए, भेजा नहीं!

1082
WhatsApp Image 2023 04 10 At 6.58.43 PM

Fraud Case on Congress MLA : कांग्रेस MLA के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज!

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

Chatarpur : छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पर नोएडा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। आकाश शर्मा नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि विधायक ने कम दामों में बिल्डिंग मैटेरियल देने का वादा किया था, लेकिन एडवांस पैसे लेने के बाद माल की सप्लाई नहीं की। एफआईआर में 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप विधायक पर लगाया गया है।

इस एफआईआर के बाद कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ गई। उनके खिलाफ नोएडा के एक थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अब पुलिस कांग्रेस के इस विधायक को ढूंढ रही है।

कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भाई) के खिलाफ नोएडा के आकाश इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के आकाश शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कम दाम में बिल्डिंग मटेरियल देने का वादा किया था। इसके एवज में आकाश शर्मा ने 50 लाख रुपए भी ले लिए।

आलोक चतुर्वेदी खजुराहो मिनरल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आकाश शर्मा ने खजुराहो मिनरल के खाते में 50 लाख रुपए की रकम 2019 में जमा कराई थी। विधायक ने कहा था कि मार्केट से सस्ती दर पर मटीरियल उपलब्ध करा दूंगा। लेकिन, आज तक मुझे मटीरियल नहीं मिला। जब मैंने पैसे मांगे, तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद थाना जेवर में यह प्रकरण दर्ज कराया गया।

खजुराहो मिनरल्स, बुंदेलखंड ग्रेनाइट में साझेदार

2018 में चुनाव से पहले दिए शपथ के मुताबिक आलोक चतुर्वेदी पार्टनरशिप फर्म खजुराहो मिनिरल्स में 25% हिस्से के मालिक हैं। जबकि, लिमिटेड लाइबिलिटी फर्म खजुराहो मिनिरल्स में 15% हिस्सा है। इसके साथ ही पार्टनरशिप फर्म बुंदेलखंड ग्रेनाइट में अविभाजित हिन्दू परिवार के मुखिया के बतौर 10% हिस्सेदारी भी है। इस फर्म में उनकी पत्नी की 15% हिस्सेदारी है।

कई कंपनियों के शेयर ले रखे

कांग्रेस विधायक ने कई कंपनियों के शेयर भी खरीद रखे हैं। इनके पास 161.15 लाख कीमत के 16150 शेयर हैं। वहीं एचयूएफ के मुखिया के बतौर 58.95 लाख रुपए कीमत के 7500 शेयर कंपनी के खरीदे हुए हैं। इनकी पत्नी ममता ने भी कई कंपनियों के शेयर खरीदे हैं। 24.89 लाख रुपए कीमत के 9760 शेयर की मालकिन हैं। आलोक ने 37.65 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी, एचयूएफ मुखिया के बतौर 24.53 लाख की बीमा पॉलिसी ली है। वहीं उनकी पत्नी के नाम 83.36 लाख की बीमा पॉलिसी हैं। जबकि आश्रित परिजन के नाम 147.47 लाख की बीमा पॉलिसी है।

कौन हैं कांग्रेस MLA

आलोक चतुर्वेदी (63 साल) कांग्रेस से छतरपुर विधानसभा के विधायक हैं। 2019 में आलोक चतुर्वेदी चुनाव जीते थे। उन्होंने भाजपा की अर्चना गुड्डू सिंह को 3495 वोटों से हराया था। 2018 के शपथ पत्र के अनुसार चतुर्वेदी के पास तीन लाइसेंस हैं, जिनमें से एक राइफल, एक पिस्टल और एक 12 बोर की बंदूक है।

देखिये आकाश द्वारा दर्ज FIR-