WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Akhilesh Came to Indore: अखिलेश ने कहा ‘संविधान को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा से!

समाजवादी पार्टी के मुखिया अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने महू जाएंगे!

1480
WhatsApp Image 2023 04 13 At 2.37.52 PM

Akhilesh Came to Indore: अखिलेश ने कहा ‘संविधान को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा से!

Indore : समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिन की मध्य प्रदेश यात्रा पर आज सुबह इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में बदलाव की बयार चल रही है। जनता भी अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान को सबसे बड़ा खतरा भाजपा से है! इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कितने प्रत्याशी उतारेगी!

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इंदौर में कह सकता हूं कि देश में बदलाव है और जनता बदलाव चाहती है।

समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सवाल समाजवादी की सीटों या राजनीति का नहीं है।

अखिलेश यादव ने कल 14 अप्रैल को संविधान के जनक बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के दिन महू जाने की बात भी कही। यादव ने मीडिया के सामने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहेगी, संविधान को खतरा रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जो अधिकार दिए थे, वे खतरे में हैं। अखिलेश की इंदौर यात्रा से प्रदेश की राजनीति में कई सवाल खड़े कर रही है। अखिलेश यादव इंदौर में कई कार्यक्रमों में करेंगे। 14 अप्रैल को महू यात्रा के बाद पुनः प्रस्थान करेंगे।