WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MLA डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ सहित करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

2740

MLA डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ सहित करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

 

खरगोन: खरगोन जिले के महेश्वर में बाबा साहब अम्बेडकर जयंति समारोह और लाडली बहना महा सम्मेलन के लिये महेश्वर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आगमन से पहले कांग्रेस की पूर्व मंत्री और महेश्वर विधायक डॉ विजयलक्ष्मी साधौ सहित करीब 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। महेश्वर में मेडिकल कॉलेज निर्माण सहित महेश्वर क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओ के मुद्दे की मांग को लेकर साधौ के साथ पोस्टर तख्तियां लेकर कांग्रेस पहुंचे थे। इस दौरान सीएम के काफिला आने के पहले प्रदर्शन करने सडक पर महेश्वरी पुल के पास खडे थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की समझाइस नही मानने पर पूर्व मंत्री साधौ सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं महेश्वरी पुल के पास लिया हिरासत में ले लिया।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती कर साधौ को छीना झपटी के साथ हिरासत में लिया। इस दौरान दीदी तुम सघर्ष करो हम तुम्हारे साथ के जमकर नारेबाजी हुई। राज्यपाल और सीएम के आने के पहले जमकर हंगामा हुआ। हलाकि राज्यपाल और सीएम के जाने के बाद पूर्व मंत्री डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ सहित सभी कांग्रेसियो को महेश्वर पुलिस ने मुचलके पर छोड दिया।

दरहसल मेडिकल कालेज और विभिन्न मांगो को लेकर सीएम शिवराजसिंह चौहान को रोकने के लिए सड़क पर कांग्रेसी खड़े थे। महेश्वर पुलिस ने इस दौरान सख्ती दिखाई। पूर्व मंत्री साधौ सहित कांग्रेसियों को हिरासत में लिया और जबदस्ती गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान साधौ ने पुलिस और प्रशासन पर बर्बरता पूर्वक कार्यवाही करने के गंभीर आरोप लगाये। साधौ का कहना था की संविधान दिवस पर सीएम शिवराजसिंह चौहान से महेश्वर की जनता 11 साल की घोषण का पूछने आई थी। सीएम ने पुलिस को आगे कर दिया। हलाकि सीएम और राज्यपाल के जाने के बाद डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मुचलके पर छोड दिया।