WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Fell Into Ditch : बस खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 25 घायल!

हादसा सुबह साढ़े 4 बजे हुआ, बस में 40 यात्री सवार!

1535

Bus Fell Into Ditch : बस खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 25 घायल!

Raigarh (Maharashtra) : आज सुबह एक बस यहां खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए। यह हादसा पुणे-रायगढ़ सीमा पर सुबह 4:30 बजे हुआ। यह बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी।

हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घार्गे के मुताबिक, जिले के खोपोली इलाके में बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, उसके पास सड़क के किनारे एंबुलेंस और पुलिस वाहन पहुंच गए।

कार्यक्रम में शामिल होने गोरेगांव से पुणे गए

हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार यात्री गोरेगांव क्षेत्र के एक संगठन के थे और सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।