WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सिंधिया के काफिले में चल रहा कार्यकर्ता गाड़ी से गिरकर हुआ घायल, सिंधिया ने अस्पताल पहुंचकर कराया इलाज

1550
WhatsApp Image 2023 04 15 At 7.47.18 PM 696x377

सिंधिया के काफिले में चल रहा कार्यकर्ता गाड़ी से गिरकर हुआ घायल, सिंधिया ने अस्पताल पहुंचकर कराया इलाज

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

Bhind: भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को भिंड पहुंचे। इस दौरान उनके पीछे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था। काफिले में कई उत्साही कार्यकर्ता भी सिंधिया के नजदीक जाने की जल्दबाजी में दिखाई दिए। इसी दौरान एक कार्यकर्ता गाड़ी से गिर पड़ा और वह घायल हो गया।

गनीमत यह रही कि जब कार्यकर्ता गाड़ी से गिरा उस समय सिंधिया का काफिला अस्पताल के सामने ही चल रहा था। ऐसे में उसे तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को जैसे ही कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना मिली वह तुरंत कार्यकर्ता से मिलने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए और उन्होंने कार्यकर्ता का इलाज करवाया। कार्यकर्ता भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बताया जा रहा है। यह कार्यकर्ता इलाज के दौरान इंजेक्शन लगवाने से डर रहा था जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उसे समझाया और कहा कि आप लेट जाओ मैं हूं यहां पर, आपको कुछ नहीं होगा, डरें नहीं। और उसके बाद उसे इंजेक्शन लगवाया गया।

इस दौरान भिंड दतिया सांसद संध्या राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे सहित कई नेता भी सिंधिया के साथ कार्यकर्ता के पास पहुंचे।