WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sharjah Flight Canceled : यात्रियों की कमी से इंदौर से शारजाह फ्लाइट कैंसिल

शारजाह से आने के लिए भी 12-13 यात्रियों की ही बुकिंग मिली!

890
Dubai Flight

Sharjah Flight Canceled : यात्रियों की कमी से इंदौर से शारजाह फ्लाइट कैंसिल!

Indore : यात्रियों की कमी के कारण सोमवार को शारजाह फ्लाइट निरस्त कर दी गई। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बुकिंग करवा चुके कई यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिलने पर यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की और हंगामा किया।

कंपनी ने विमानतल प्रबंधन को बताया कि शेड्यूल के मुताबिक इस फ्लाइट को शारजाह से इंदौर आकर वापस शारजाह जाना था। लेकिन, कंपनी ने इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 31 मार्च से ही इंदौर से शारजाह के बीच सप्ताह में तीन दिन सीधी उड़ान शुरू की है। यह फ्लाइट सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होती है।

कंपनी ने विमानतल प्रबंधन को बताया कि इस फ्लाइट में शारजाह से आने के लिए सिर्फ 12-13 लोगों ने ही बुकिंग करवाई थी, वहीं इंदौर से यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी। कम यात्री होने के चलते कंपनी ने दो दिन पहले ही इस फ्लाइट को निरस्त करने की घोषणा कर दी थी। एयरपोर्ट पर जब यात्रियों को फ्लाइट के निरस्त होने की जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

उनका कहना था कि वे इस फ्लाइट के साथ यूएई का पूरा टूर बुक कर चुके हैं। फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी सारी बुकिंग भी बर्बाद हो जाएगी और उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही इस फ्लाइट को निरस्त करने का निर्णय लेते हुए यात्रियों को सूचना दे दी गई थी। शारजाह से यह फ्लाइट यूएई के स्थानीय समयानुसार देर रात 3 बजे रवाना होकर सुबह 7.35 बजे इंदौर आती है। इंदौर से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर यूएई के स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.10 बजे शारजाह पहुंचती है।