WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

WhatsApp पर अतीक का Status डालना महंगा पड़ा, युवक को जेल भेजा!

नालछा के युवक ने UP के अतीक अहमद हत्‍याकांड पर डाला था स्‍टेटस!

2355
2 Miscreants Arrested

WhatsApp पर अतीक का Status डालना महंगा पड़ा, युवक को जेल भेजा!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : नजदीकी कस्बे नालछा में एक युवक को व्‍हॉट्सएप पर अतीक अहमद का स्‍टेट्स डालना महंगा पड़ गया। स्टेटस के आधार पर पुलिस ने युवक पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। नालछा पुलिस के मुताबिक युवक ने उत्‍तरप्रदेश के चर्चित अतीक अहमद हत्‍याकांड को लेकर व्‍हॉट्सएप पर पोस्‍ट की थी, पोस्‍ट जब लोगो ने देखी तो इसकी शिकायत नालछा थाने पर की गई।

पुलिस ने स्‍टेटस के स्‍क्रीन शॉट के आधार पर कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने सलाह दी कि सोशल मीडिया पर अभी भी ऐसे पोस्ट न करें, जिससे समाज में किसी तरह की हिंसा फैलती हो।

पिछले दिनों उत्‍तरप्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर नालछा के फरहान पिता इशाक पठान निवासी शीतला माता मंदिर ने अपने व्‍हॉट्सएप के स्‍टेटस पर जंजीर से बंधे एक शेर पर कुत्‍तों के हमले वाला स्‍टेटस डाल दिया। जब फरहान का स्‍टेटस क्षेत्र के कान्‍हा पिता यशवंत मंडलोई ने देखा तो नालाछा थाने पर इसकी शिकायत की।

कान्‍हा मंडलोई ने पुलिस को स्‍टेटस के स्‍क्रीन शॉट भी दिए जिसे आधार बनाकर पुलिस ने फरहान पिता इशाक पठान पर भारतीय दंड साहिता की 153-A में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

नालछा थाना टीआई अभिनव शुक्‍ला ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्‍ट न करें जिससे जिससे समाज में हिंसा फैलने की आशंका हो।