WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Helpline-Collector Annoyed: अधिकारियों के उदासीन रवैये पर कलेक्टर नाराज,10 अधिकारियों को किया आगाह

3 दिन के भीतर शिकायतों का कराएँ संतुष्टिपरक निराकरण

1114
MLA

CM Helpline-Collector Annoyed: अधिकारियों के उदासीन रवैये पर कलेक्टर नाराज,10 अधिकारियों को किया आगाह

ग्वालियर:CM Helpline के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के प्रति उदासीनता बरत रहे अधिकारियों के रवैये पर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सख्त नाराजगी जताई है। इस कड़ी में 10 अधिकारियों को पत्र लिखकर तीन दिवस के भीतर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपरक निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

181] मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत नंबर ऑनलाइन कम्प्लेन करे
कलेक्ट्रेट की लोकसेवा प्रबंधन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए पत्र के जरिए आगाह किया गया है, उनमें नगर निगम के सीवर सेल नोडल अधिकारी श्री जगदीश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण विभाग श्री एच बी शर्मा, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्रीमती कृति दीक्षित त्रिपाठी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती उषा शर्मा, सहायक यंत्री प्रकाश व्यवस्था नगर निगम श्री देवी सिंह राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एचके सिंह, एपीओ डूडाश्री ए एस डंडोतिया, कार्यपालन यंत्री पेयजल नगर निगम श्री संजय सिंह सोलंकी, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री भीम सिंह तोमर शामिल हैं।

Blood Donation Great Donation: 133 बार रक्तदान कर चुके रक्तदीप 

PM Award To 2 IAS Officer’s: लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए दो IAS को PM अवॉर्ड!