WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eid: खरगोन में ईद की विशेष नमाज हजारों लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न

1534
WhatsApp Image 2023 04 22 At 11.15.37 AM 696x384

Eid: खरगोन में ईद की विशेष नमाज हजारों लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन में भी ईद उल फितर की विशेष नमाज ईदगाह पर हजारों लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

दो वर्ष तक कोराना के चलते और पिछले वर्ष कर्फ्यू के चलते पिछले तीन वर्षों से लोग घर पर ही ईद का त्यौहार मना रहे थे। इस बार ईदगाह पर एक साथ करीब 20 हजार लोगों ने नमाज अदा की।

देखिए विशेष नमाज का वीडियो-

मुस्लिम भाईयों ने नमाज के दौरान अमन, चैन और शांति की विशेष दुआ की। स्थानीय तालाब चौक में एक दूसरे को गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर विधायक रवि जोशी, कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक परसराम डंडीर और बाबूलाल महाजन ने मुस्लिम भाई से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समाज के सदर अल्ताफ आजाद, काकू भाई सहित सैंकड़ों मुस्लिम भाई मौजूद थे।

इस दौरान विधायक रवि जोशी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज का दिन शहर में ईद के साथ ही परशुराम जयंती को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सभी लोग एक साथ त्यौहार मना रहे हैं। मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद और विप्र बन्धुओं को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं।

मुस्लिम समाज के सदर अल्ताफ आजाद ने बताया कि ईद की विशेष नमाज में शहर और देश में अमन शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिये विशेष की दुआ की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के सदर ने जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस सहित सभी का आभार माना। प्रशासन ने ईद के त्यौहार को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये थे।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, रवि जोशी (विधायक, खरगोन)-

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अल्ताफ आजाद (सदर मुस्लिम समाज, खरगोन)-