WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नव निर्मित पुलिया से किसान परेशान, खेत में जाने का रास्ता हुआ बन्द

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बोले- सुनवाई नहीं हुई तो किसान परिवारों के साथ संघ सड़क पर देगा धरना

1697
WhatsApp Image 2023 04 22 At 1.56.31 PM 696x246

नव निर्मित पुलिया से किसान परेशान, खेत में जाने का रास्ता हुआ बन्द

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

 

बड़वानी-खण्डवा बड़ोदा स्टेट हाइवे पर राजपुर नगर के बाहर बनी पुलिया किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पुलिया ऊंची होने के कारण खेतों में पहुँच का मार्ग उचाई होने के कारण जाने लायक नही बचा। वाहन तो दूर पैदल उतरना भी मुश्किल हो गया है।

हालांकि ठेकेदार ने किसानों को निर्माण के समय लिखित में दिया था कि उनके खेत तक जाने के लिए मार्ग व्यवस्थित कर दिया जाएगा लेकिन अब उनकी सुनवाई नहीं होती। किसान कलेक्टर से लेकर तहसीलदार तक सड़क मार्ग को लेकर गुहार लगा चुके है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष की मानें तो पुलिया में घटिया स्तर का कार्य हुआ है। 2 वर्ष से पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। शुरू होने से पहले ही गुणवत्ता की पोल खुल गई थी जिसे रिपेयर करके ढँका गया है। सड़क के लिए संघ भी कई बार किसानों के साथ गया। सभी से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता। अब अगर जल्द किसानों के मार्ग की व्यवस्था नहीं हुई तो उनके परिवार के साथ भारतीय किसान संघ भी सड़क पर धरना प्रदर्शन करेगा। वही इस मामले में एसडीएम राजपुर से बात की तो उन्होंने बाहर होने का हवाला देते हुए मौका मुआयना करने के बाद कुछ बोल पाने की बात कही है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, मदनलाल (किसान)-

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, दिनेश कुशवाह (किसान)-

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, मंसाराम (जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ)-