WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Guilty in Pulwama Attack : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘पुलवामा में भाजपा दोषी, अब उनके गवर्नर भी यही कह रहे!’

बदनावर में मीडिया से बातचीत में कहा 'मैं हमेशा सोच समझकर ही बोलता हूं!' 

961
WhatsApp Image 2023 04 27 At 3.03.26 PM

BJP Guilty in Pulwama Attack : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘पुलवामा में भाजपा दोषी, अब उनके गवर्नर भी यही कह रहे!’

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिले के बदनावर में कांग्रेस के मंडलम सेक्टर एवं कार्यकर्ताओ की बैठक के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जो बात कहता है, वह बिना सोचे-समझे नहीं कहता। पुलवामा घटना को लेकर जब मैनें आरोप लगाया, तब पूरी भाजपा मेरे खिलाफ खड़ी हो गई थी। कहा गया कि ये पाकिस्तानी है, देशद्रोही है, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

मैंने तब जो कहा था अब वही बात उनके गवर्नर साहब कह रहे हैं कि पुलवामा में जो दुर्घटना हुई उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। उनसे कहा गया कि चुप रहो, बोलो मत! अडानी की बात करो तो कहते हैं चुप रहो, पुलवामा की बात करें तो चुप रहो। चुप रहने की प्रक्रिया तो केवल डिक्टेटर करता है। लोकतंत्र में तो इस भाषा का प्रयोग नहीं होता। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं तो यह बात कई बार कह चुका हूँ।    उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सात साल पुराने बयान पर मानहानि के केस मे आरोप तय किए गए हैं। आरोप लगाना मेरा अधिकार है और व्यापम, डीमेट की परीक्षा में जो मेरे पास जानकारी थी और आजतक वायर की रिपोर्ट भी है। जब वे मुझे राष्ट्रद्रोही और पाकिस्तानी कहते है तो क्या मैं उन्हें कटघरे मे खडा नहीं करूँगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलवामा अटैक के भाजपा सरकार को फिर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि महिला पहलवान दिल्ली में लम्बे समय से यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा! क्योंकि, वो भाजपा सांसद के खिलाफ शिकायत कर रही है। बुधवार को धार में पूजा चौहान की हत्या पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह हत्या प्रशासन के निकम्मेपन के कारण हुई। आपने सिंधिया के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम तो उन्हें महाराज कहते थे। पर, अब वे भाजपा में भाईसाहब हो गए। उनके पिता को कांग्रेस में हम ही लाए थे।

दिग्विजय सिंह ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मैंने भी देखा है कि व्यापम और डीमेट की परीक्षा की जो जानकारी मेरे पास थी, वही ‘आजतक’ और ‘वायर’ की भी रिपोर्ट थी। जिसमें वीडी शर्मा का नाम है। इन्होंने ही डीमेट में अपने लोगों को पीछे के दरवाजे से एडमीशन दिलाया। उसी आधार पर मैंने आरोप लगाया और यह मेरा अधिकार है। क्योंकि, जिसकी जांच हो रही है, अगर उससे सम्बंधित कोई जानकारी मेरे पास आती है, तो यह बात कहना अधिकार है। अब वो जब मुझे राष्ट्रद्रोही कहते हैं, पाकिस्तानी कहते हैं। यह भी कहते हैं कि दिग्विजयसिंह के अंदर तो अंग्रेजों का खून बह रहा है, तो इस बात को आप क्या मानेंगे? उनको तो कटघरे में खड़ा करना ही पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा क्राईम मध्यप्रदेश मे होते है। धार में कल एक युवती की हत्या हो गई। एफआईआर दर्ज करने के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ और उसने खुलेआम हत्या कर दी। यह निकम्मापन है प्रशासन का। देश के जो अच्छे पहलवान है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सांसद के खिलाफ शिकायत की, जिसे एक साल हो गया। कोई कार्यवाही नहीं हुई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में पूछे गए एक सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके पिता को कांग्रेस में मैं ही लाया था। इन्हें भी हमने पूरा सम्मान दिया, हर तरह से उनको आगे बढाया, उनको मंत्री पद दिया। महामंत्री भी बनाया। एआईसीसी मे हम तो उनको महाराज की तरह सम्मान करते थे। अब भाजपा ने उनको भाई साहब बना दिया तो इस बात को सोचना चाहिए।