WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उज्जैन में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हुई मौत, फैली सनसनी

घटना का लाइव सीसीटीवी आया सामने

1387
Pain In Suicide Note
Suicide

उज्जैन में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हुई मौत, फैली सनसनी 

उज्जैन से मुकेश व्यास की रिपोर्ट

उज्जैन। उज्जैन में फ्रीगंज क्षेत्र में मुंगी चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर गोली मारे जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का नाम राजू द्रोणावत है। बाइक से आए दो लोगों ने गोलीमार दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक भी कई मामलों में आरोपी रहा है। वह गुरुवार को फ्रीगंज इलाके में मुंगी चौराहे पर खड़े होकर अपने साथी से बात कर रहा था। इसी दौरान दो लोग बाइक पर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और बदमाश पर झूमाझटकी के बाद गोली मार दी।वह संभल पाता इतने में युवक ने एक और फायर कर दिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घायल राजू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे सीने में एक गोली लगी थी।

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक युवक की पहचान राजेश उर्फ राजू द्रोणावत के रूप में हुई । राजू को फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार मृतक युवक पर भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं ।और माना जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यह गोली कांड हुआ है।

गोलीकांड में गंभीर घायल अवस्था में राजू द्रोणावत ने हमलावरों के कुछ नाम भी बताए हैं। गोली लगने के बाद मृतक ने कहा कि बाबू के साथ वालों ने उस पर हमला करवाया है। घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। राजू को सीने पर गोली लगी है।

इधर गोली चलाने वाले बदमाशो का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार दो बदमाश साफ तोर पर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है।

एडिशनल एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि दो युवकों ने राजू द्रोणावत को गोली मार दी थी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब तक विवाद के कारण सामने नहीं आए हैं।

पुलिस अब सीसी टीवी के आधार पर बदमाशो की पहचान कर तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी जप्त की है।