WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Food Officials Raid Dairy Farm : खाद्य अधिकारियों का डेयरी फार्म पर छापा, 231 kg नकली मावा पकड़ा

2166
WhatsApp Image 2023 05 10 At 17.14.12 696x928

Food Officials Raid Dairy Farm : खाद्य अधिकारियों का डेयरी फार्म पर छापा, 231 kg नकली मावा पकड़ा

सतीश सोनी की रिपोर्ट

Ujjain : जिले के उन्हेल में मंगलवार की रात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने खजुरिया खाल पगारिया बस स्टैण्ड के पास मां भवानी डेयरी फार्म पर छापामार कार्यवाहीं करते हुए मौके पर वनस्पति मिलाकर मावा बनाते हुए जप्त किया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मौके पर 09 ट्रे में रखे हुए मावा में से 05 मावा के नमूने, 01 केन में रखी गई क्रीम में से क्रीम का नमूना, 02 प्लास्टिक के टब में रखे गए घी में से घी का नमूना एवं प्लास्टिक के टब, प्लास्टिक की बालटी एवं 15 लीटर प्लास्टिक टीन में रखे गए वनस्पति में से नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए। मौके से अधिकारियों ने 231 किलोग्राम मावा, 17 किलो 600 ग्राम वनस्पति, 22 किलोग्राम घी, 65 लीटर दूध, 10 किलो 580 ग्राम क्रीम जप्त किया।

WhatsApp Image 2023 05 10 at 17.14.12 1

जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी डी शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अनुकूल जैन के निर्देशन में नायब तहसीलदार नागदा नवीन छलोत्रे के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा रात्रि में की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

देखिए वीडियो-