WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fearless Killers : बदला अभी पूरा नहीं हुआ, एक को मार दिया, बाकी को मारेंगे!

युवक की हत्या के बाद बदमाशों ने सोशल मीडिया पर फिर धमकाया!

2272
WhatsApp Image 2023 05 10 At 18.10.24

Fearless Killers : बदला अभी पूरा नहीं हुआ, एक को मार दिया, बाकी को मारेंगे!

Indore : हीरानगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर चौराहे पर एक युवक की मंगलवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। अपना फोटो डालकर आरोपियों ने लिखा ‘न्यूज देखो जाकर बच्चे एक को मार डाला है बाकी को मार डालेंगे। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर सभी आरोपियों ने फोटो डालते हुए बेखौफ होकर लिखा है।

हत्या की जानकारी मिलते है मृतक का दोस्त उदय भी पहुंचा और मीडिया को बताया की मृतक निखिल ने कुछ ही देर पहले उदय को फोन करके बोला था कि विशाल और आर्यन तुझे मारने के लिए घूम रहे हैं, थोड़ा सा सावधान रहना। लेकिन, 5 मिनट बाद ही उन्होंने निखिल पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। बदमाश उदय को मारने के लिए घूम रहे थे, लेकिन उदय के न मिलने पर उन्होंने पहले निखिल पर ही हमला कर दिया।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, उदय ठाकुर (मृतक का दोस्त)-

घटना के बाद उदय ने बताया कि, उनका 2 वर्ष पुराना विवाद था। जिसको लेकर लंबे समय से आरोपियों से उनका विवाद चल रहा था। आरोपियों को उदय और उसके अन्य साथियों पर जमानत में मदद करने का शक था, जिसके चलते मंगलवार (9 मई) को उदय को मारने आए सभी आरोपियों को जब उदय नहीं मिला तो उन्होंने निखिल पर ही मारुति नगर चौराहे पर चाकू से हमला कर उसे मार दिया। निखिल खुद को बचाने के लिए एक शोरूम में चला गया, लेकिन वहां पर ही आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, डीएसपी धर्मेन्द्र भदौरिया-

मौके पर पहुंचे डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, निखिल पुत्र विनायक खलसे को मारने वाले आरोपियों के नाम राहुल, सूरज, भूरा, गौरव व अर्पित है। सभी बाणगंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और इन्होंने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। कुछ समय पहले हुए एक हत्या में जमानत में मदद करने के कारण इस हत्याकांड का अंजाम दिया गया।