WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 की मौत, 1 घायल

914

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 की मौत, 1 घायल

सतीश सोनी की रिपोर्ट

Ujjain: जिले के उन्हेल स्टेट हाईवे 17 पर बीती रात तीन अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों को घायल होने पर चिकित्सालय भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे के करीब जितेंद्र पिता माणकलाल उम्र 28 जाति भील, मोहनलाल 50, करण सिंह 32 वर्ष तीनों गांव खोकरी के निवासी, अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि लालघाटी बीके पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया। उपचार के दौरान मोहनलाल की भी मौत हो गई।