WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सांसद-विधायक-महापौर करेंगे श्रीश्री रविशंकर ज्ञान मंदिर का लोकार्पण

931

सांसद-विधायक-महापौर करेंगे श्रीश्री रविशंकर ज्ञान मंदिर का लोकार्पण

Ratlam : आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर का 67 वां अवतरण दिवस कल मनाया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गुमान सिंह डामोर,विशेष अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप तथा अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे।संदर्भ में मीडिया कोऑर्डिनेटर राहुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को पूज्य गुरुदेव के जन्मोत्सव के अवसर पर संस्था के सदस्य शिवनारायण पाटीदार परिवार द्वारा नवनिर्मित ज्ञान मंदिर का निर्माण करवाया गया है,जिसका लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है,जिसके अंतर्गत शहर के महू रोड़ स्थित नवीन कलेक्ट्रेट के सामने काशीबाई ध्यान मंदिर पर शाम 5 बजे से रुद्रपुजा होगी,उसके बाद आमंत्रित अतिथियों द्वारा केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।

IMG 20230512 WA0098

इस अवसर पर दिव्य भजन संध्या भी आयोजित की गई हैं जिसमे गुजरात के कलाकार भजन की प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम में सांसद,विधायक,महापौर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।