WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Karnatak Election : कर्नाटक में कांग्रेस को रुझानों में स्पष्ट बहुमत, बीजेपी पीछे!

1931
Karnatak Election
bjp

Karnatak Election : कर्नाटक में कांग्रेस को रुझानों में स्पष्ट बहुमत, बीजेपी बहुत पीछे!

Bengluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बहुमत पार कर चुकी है। बीजेपी पीछे है। बीजेपी- 85, कांग्रेस- 123, जेडीएस- 17, अन्य- 2.

चुनाव आयोग के मुताबिक वोट परसेंटेज में कर्नाटक में कांग्रेस आगे है। कांग्रेस को 44% और बीजेपी को 38% वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।
बीजेपी अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।
प्रियंका गांधी बजरंग बली का आर्शीवाद लेने सुबह मंदिर पहुंचीं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, उधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिमला में अभी हनुमान मंदिर पहुंचीं। वहां पूजा अर्चना की. बता दें, कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान बजरंगबली को लेकर काफी बयानबाजी हुई थी।