WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

IAS अधिकारी ने कोर्ट में किया सरेंडर ,जाना पड़ा जेल

1703
Another IAS asked for VRS

IAS अधिकारी ने कोर्ट में किया सरेंडर कर दिया,जाना पड़ा जेल

एक और IAS व पलामू के पूर्व बंदोबस्त पदाधिकारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया ,झारखंड के एक और आईएएस अधिकारी अनिल कुमार गए जेल, जानें क्या है मामला ?

झारखंड के एक और आईएएस अधिकारी किसी ना किसी मामले में जेल की हवा खा रहे हैं. इसी कड़ी में पलामू के पूर्व बंदोबस्त पदाधिकारी आईएएस अनिल कुमार को जेल हुई है. संचिका गायब करने के मामले अनिल कुमार ने साहिबगंज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया जहां से उन्हें मंडल कारा में भेजा गया.

02 01 2023 image 23280425

आईएएस अधिकारी और पलामू के पूर्व बंदोबस्त पदाधिकारी अनिल कुमार को जेल जाना पड़ा है। कुमार ने मंगलवार को साहिबगंज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। साहिबगंज कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद वे पिछले साल नवंबर 2022 से ही फरार चल रहे थे। इसके बाद 10 अप्रैल, 2023 को झारखंड सरकार ने पलामू के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद से हटाते हुए मुख्यालय रांची में योगदान करने का निर्देश दिया था।

अनिल कुमार का नाम शिक्षा विभाग में हुई अवैध नियुक्ति की फाइल गायब करने में आया था। 2014 में साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी ओपी में दर्ज मामला दर्ज हुआ था।

अनिल कुमार साहिबगंज में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। शिक्षा विभाग में नियुक्ति में घोटाले की जांच का जिम्मा मिला था। हालांकि, यह मामला दब गया। 2014 में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी भलेरियन तिर्की के समय में फिर से किसी ने इसकी शिकायत की थी।

इसके बाद पुरानी फाइल की खोज शुरू हुई लेकिन वह फाइल अबतक नहीं मिली। फाइल नहीं मिलने पर तत्कालीन डीईओ भलेरियन तिर्की ने शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक गोपाल चंद्र सिंह, लिपिक पंचानन महतो, राहुल आनंद सिंह, दिलीप कुमार पांडेय तथा आरईओ सतीश चंद्र सिंकू के खिलाफ जिरवाबाड़ी ओपी में मामला दर्ज कराया।

इस मामले की जांच के क्रम में यह बात सामने आयी कि अनिल कुमार जांच के क्रम में फाइल ले गए थे। इसके बाद उनके अलावा पूर्व डीईओ सुशील कुमार राय को भी अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया।हाई कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। अर्जी खारिज होने के बाद मंगलवार को साहिबगंज कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर करने के बाद सीजेएम कोर्ट जमानत खारिज करने के बाद जेल भेज दिया।

कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के 37वें बैच  के अधिकारी थे। उन्हें पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिली थी

IAS Officers Chhavi Ranjan in Trouble : ED को फिर 4 दिन की रिमांड मिली!

घोसलों का विज्ञान :फूलों से घरोंदा सजाने वाला अनोखा पक्षी बोवर बर्ड