WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

CS Tenure Extended : मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा!

1232

CS Tenure Extended : मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा!

31 मई को रिटायर होने वाले थे, अब 31 नवंबर को होंगे!

Bhopal : प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया गया है। उन्हें पिछली बार भी 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था और 31 मई को वे रिटायर होने वाले थे। आज जारी आदेश के तहत उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2023 तक बढ़ाया गया।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है। उसे देखते हुए बैस की सेवा अवधि 6 महीने बढ़ाया गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले भी तत्कालीन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी सेवा वृद्धि दी गई थी। इकबाल सिंह बैस की सेवावृद्धि की अवधि 31 मई को समाप्त हो रही थी। नवंबर 2022 में बैंस का रिटायरमेंट होना था, जिसे 6 माह की सेवावृद्धि दी गई थी। उनके 1985 बैच के सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
वे कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं। वे सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल कलेक्टर भी रहे हैं।

सेवावृद्धि की पूरी संभावना थी-

जिस तरह से वे सरकार की योजनाओं को चला रहे हैं, उन्हें सेवावृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना थी। मुख्यमंत्री के साथ भी उनका तालमेल अच्छा है।

 

WhatsApp Image 2023 05 18 at 6.22.22 PM