WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

चपरासी के 16 पदों के लिए 1800 आवेदन, 400 PG और 800 ग्रेजुएट उम्मीदवार लाइन में

1756
WhatsApp Image 2023 05 24 At 18.19.05

चपरासी के 16 पदों के लिए 1800 आवेदन, 400 PG और 800 ग्रेजुएट उम्मीदवार लाइन में

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में 16 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 8 मई तक आवेदकों से फार्म जमा कराए गए हैं। बुन्देलखण्ड में बेरोजगारी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि चपरासी के इन पदों पर भर्ती होने के लिए 1797 लोगों ने आवेदन जमा किए हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि 8वीं पास होने की पात्रता वाली इस नौकरी के लिए 800 ग्रेजुएट्स, 400 PG अभ्यर्थियों सहित एम फिल और नेट क्वालीफाइड अभ्यर्थियों ने भी आवेदन जमा किए हैं।

उधर इस परीक्षा को लेकर कुछ लोग हाईकोर्ट में याचिका लगा चुके हैं। यदि परीक्षा के दौरान हाईकोर्ट से कोई निर्देश प्राप्त हुआ तो यह परीक्षा स्थगित भी हो सकती है।

●4 जून को लिखित परीक्षा..

महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसडी चतुर्वेदी ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी के इन पदों के लिए 4 जून को लिखित परीक्षा कराई जाएगी। 7 सदस्यीय समिति इन परीक्षाओं को निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए गठित की गई है।

जिले के दो केन्द्रों पर यह परीक्षा आयेाजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद परिणाम सामने आएंगे। चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तौर पर आयोजित कराई जाएगी।