WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

KP Yadav Attack : सिंधिया का नाम लिए बिना गुना सांसद ने सिंधिया को घेरा!

उन्होंने कहा 'कुछ मूर्ख लोग होते हैं, जिन्हें यह भी पता नहीं होता है कि हमें मंच पर बोलना क्या है!'

1466

KP Yadav Attack : सिंधिया का नाम लिए बिना गुना सांसद ने सिंधिया को घेरा!

Bhopal : विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। गुना के भाजपा सांसद केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना उन पर हमला किया और उन्हें कटघरे में खड़ा किया। यादव ने सिंधिया के बारे में कई अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

गुना सांसद के बयान वाला वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शेयर करके दावा किया कि केपी यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। वीडियो में यादव कथित तौर पर कह रहे हैं ‘कुछ मूर्ख लोग होते हैं, जिन्हें यह भी पता नहीं होता है कि हमें मंच पर बोलना क्या है? ये खुद को बुद्धिजीवी समझते हैं।’ इस वीडियो को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने रिट्वीट भी किया है। साथ में लिखा कि गद्दारी का नतीजा ‘न घर के रहे, न घाट के।’
कांग्रेस के शेयर किए इस वीडियो में केपी यादव कह रहे हैं कि भीड़ में कुछ मूर्ख लोग होते हैं। जिन्हें यह भी नहीं पता कि मंच पर बोलना क्या है? वह अपने आप को बड़ा बुद्धिजीवी समझते है, लेकिन ऐसे कई मूर्ख लोग होते है। मैंने तो पहले भी खुल कर कहा था। जिन्हें यही नहीं पता कि हम भारतीय जनता पार्टी में हैं।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार है। भारतीय जनता पार्टी का यहां सांसद है। फिर भी भरे मंच से जहां केंद्रीय मंत्री बैठे हैं। जहां और भी कई जनप्रतिनिधि बैठे हैं। वहां मंच से चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं कि 2019 में हमसे गलती हो हुई थी। मतलब उनकी बुद्धि विवेक की मैं दाद देता हूं कि उनमें कहां से इस तरह की हिम्मत आती है कि जिसका खा रहे हो, उसकी ही थाली में छेद कर रहे हो।’

IMG 20230525 WA0016

जहां थे, वहीं रहना था
केपी यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जिस पार्टी ने आपको मान सम्मान दिया। जिस पार्टी में आप हो। उस पार्टी का सांसद जीता है और आप मंच से कह रहे हो कि आपसे गलती हुई है। यह तो समझ से परे है। यदि उनको इतनी तकलीफ है, तो मुझे लगता है कि उन लोगों को जहां वो थे, वहीं रहना था और इतने जनप्रिय हैं, तो वहीं रहकर फिर से एक बार संघर्ष करते। फिर से एक बार मेरे साथ या मेरी पार्टी जिसे टिकट देती उसके खिलाफ चुनाव लड़ते। यदि जीतते तो मैं भी मानता कि हां इनकी बात में दम है।

यादव ने हराया था सिंधिया को
पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना सीट पर केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। सिंधिया कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। बताया जा रहा है कि सिंधिया गुना क्षेत्र में यादव समाज के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में सांसद केपी यादव को नहीं बुलाया गया था। माना जा रहा है कि इसकी खीझ निकालते हुए उन्होंने अपनी बात कही है। हालांकि, यादव ने सीधे सिंधिया को नहीं घेरा बल्कि उनके किसी समर्थक के भाषण का जिक्र कर उन पर निशाना साधा। इससे पहले भी सिंधिया परिवार पर वे झांसी की रानी से गद्दारी का आरोप लगा चुके हैं।

Vindhya Express Way : सिंगरौली को भोपाल से जोड़ेगा विंध्याचल एक्सप्रेस-वे, साथ मे 6 जिले जुड़ेंगे!