WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Khargone MP: बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप पर 2 लाख रुपए की लूट ,मचा हड़कंप

नकाबपोश बदमाशो ने चार फायर कर की वारदात

1225
Khargone MP:

Khargone MP: बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप पर 2 लाख रुपए की लूट,मचा हड़कंप

*खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट*

भीकनगांव के पास कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट, करीब दो लाख केश सहित पेट्रोल पम्प संचालक की सोने की चेन सहित तीन अंगूठी लूटी, नकाबपोश बदमाशो ने चार फायर कर की वारदात, तीन के हाथ में थे कट्टे और एक हाथ में था चाकू, लूट की घटना से हडकंप, मौके पर पहुंची पुलिस

खरगोन: खरगोन जिले के भीकनगांव के पास अमनखेडी रोड पर पेट्रोल पंप पर हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशो ने कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अन्जाम दिया।

images 5

बदमाश पेट्रोल पंप से करीब दो लाख रूपये से अधिक केश सहित पेट्रोल पम्प संचालक प्रवीण जैन की सोने की चेन और तीन अंगूठी लूटकर ले गये। वरदात करीब रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। लूट की वारदात से हडकंप मच गया।

Khargone MP:

प्राप्त जानकारी के अनुसार नकाबपोश बदमाशो ने कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अन्जाम देने के दौरान पेट्रोल पंप संचालक जैन के पैर के पास चार फायर किये। बताया जा रहा है की 4 नकाबपोश थे, तीन के हाथ में कट्टे था और एक बदमाश के हाथ में चाकू था।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पेट्रोल पम्प संचालक प्रवीण जैन और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित है। नकाबपोश बदमाशो ने डराने के लिये चार फायर किये थे। बताया जा रहा है की बदमाशो ने पूरी रैकी कर घटना को अन्जाम दिया।download 17

पंप संचालक प्रवीण जैन और कर्मचारी जब रूपये घर ले जाने के लिये गिनकर हिसाब कर रहे थे उस दौरान नकाबपोश बदमाशो ने वरदात को अन्जाम दिया।

मौके पर पहुंची भीकनगांव पुलिस ने सरगर्मी से बदमाशो की तलाश के लिये खरगोन सहित सीमावर्ती खंडवा जिले की सीमा सील कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

Bhopal में अस्पताल में आग: 4 बच्चों की मौत, CM शिवराज ने कहा – घटना की जांच ACS करेंगे