WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Intersections Will be Decorated : 16 चौराहों को संवारने के प्रस्ताव बने, मंजूरी के बाद काम होगा!

21 करोड़ में चौराहों को सजाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई!

593

Intersections Will be Decorated : 16 चौराहों को संवारने के प्रस्ताव बने, मंजूरी के बाद काम होगा!

Indore : आने वाले  दिनों में शहर के 16 चौराहों को संवारने का काम नगर निगम द्वारा शुरू किया जाएगा। किस चौराहे पर क्या काम होना है, इसका पूरा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। ड्राइंग बनाने के साथ-साथ अब टेंडर दिए जाने हैं। इस पर 21 करोड़ की राशि खर्च होगी।

इससे पहले नगर निगम द्वारा अग्रसेन चौराहा, व्हाइट चर्च चौराहा, महूनाका चौराहा और फूटी कोठी चौराहा संवारने का काम किया था। इसके बाद दूसरे चरण में शहर के कई चौराहों को संवारने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम पिछले दिनों शुरू किया गया था। इसके तहत 16 चौराहे संवारे जाने के लिए चयनित किए गए और वहां किस प्रकार के क्या कार्य होंगे, साथ ही चौराहों को किस प्रकार से सजाया जाना है, इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एमआईसी मेंबर राकेश जैन और निगम अधिकारी वैभव देवलासे के मुताबिक कई जगह आकर्षक विद्युत साज सज्जा करने से लेकर चौराहों के लैफ्ट टर्न चौड़े किए जाएंगे।

सजाने की पूरी तैयारी
इन चौराहों पर आकर्षक म्यूरल भी लगाए जाएंगे। फुटपाथ को नई सज्जा के साथ संवारकर वहां बैंच लगाई जाएगी। पिछले दिनों नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने गोपुर चौराहा से लेकर प्रिकांको कॉलोनी तक होने वाले कार्य के लिए दौरा किया था और वहां आने वाले दिनों में काम शुरू कराए जाने की तैयारी की है। इसी प्रकार अन्य चौराहों का भी टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा।

इन चौराहों पर होंगे काम
अधिकारियों के मुताबिक स्कीम नंबर 140, आरई-2 चौराहा, देवास नाका, चाणक्युपरी चौराहा, नर्मदा चौराहा, गोपुर चौराहा सहित भंवरकुआं और कई अन्य चौराहे संवारे जाने हैं। भंवरकुआं चौराहे के कुछ हिस्सों में निगम ने पिछले दिनों काम शुरू किया था, लेकिन वहां लैफ्ट टर्न पर लगी गुमटियों की बाधा के कारण मामला उलझन में पड़ा हुआ है, जबकि अन्य चौराहों पर टेंडर मंजूरी के लिए आला अधिकारियों को भेजे गए हैं।