WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जीवित महिला को मृत बताकर करा ली रजिस्ट्री, SDM से शिकायत, जारी हुआ स्थगन आदेश

राजस्व विभाग और पटवारी की मिलीभगत से भू-माफिया ने किया एक और कारनामा

894
WhatsApp Image 2023 06 04 At 10.24.06 696x517

जीवित महिला को मृत बताकर करा ली रजिस्ट्री, SDM से शिकायत, जारी हुआ स्थगन आदेश

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: जिले के नौगांव शहर के वार्ड नंबर 4 गायत्री मंदिर के सामने वाले आम रास्ते पर कब्जा कर दीवार बनाने वाले भू-माफिया का एक और कारनामा सामने आया है। बताया गया है कि भू-माफिया ने एक जीवित महिला को राजस्व विभाग और पटवारी की मिलीभगत से दस्तावेजों में मृत घोषित कराते हुए उसके वारसान से औन-पौने दामों में जमीन की रजिस्ट्री कराई है। इस मामले की शिकायत पीडि़त महिला ने SDM से की जिस पर SDM ने मामले को संज्ञान में लेकर स्थगन आदेश जारी किया है।

●यह है मामला..

पीडि़त महिला शकुन पत्नी स्व. मलखान यादव निवासी बिलहरी के मुताबिक नौगांव के वार्ड नंबर 4 महोबा रोड पर स्थित गायत्री मंदिर के सामने स्थित खसरा नम्बर 308, 309 एवं 311 की बेशकीमती भूमि के बारसान अशर्फी, प्रकाश, बत्ती एवं मलखान थे। गुलाब शाह बाबा के पास रहने वाले राजकुमार यादव ने उक्त भूमि अपनी पत्नी ममता यादव के नाम खरीदी गई है। शकुन ने बताया कि उसके पति मलखान की पहली पत्नी शकुन का देहांत होने के बाद उसकी दूसरी शादी हुई थी। मलखान की दूसरी पत्नी का नाम भी दस्तावेजों में शकुन है। मलखान की पहली पत्नी से कुसुम एवं रचना दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी से एक पुत्र मंगल एवं एक पुत्री शोभा है। भू-माफियाओं ने मलखान की दोनों पत्नियों के नाम शकुन होने का फायदा उठाकर दस्तावेजों में पहली पत्नी शकुन का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर जीवित पत्नी शकुन को भी मृत दिखा दिया। शकुन के मुताबिक जमीन खरीदी के समय अशर्फी और प्रकाश के बारसान से तो सहमति ली गई लेकिन बत्ती एवं मलखान के बारसान से सहमति लिए बिना ही फर्जी दस्तावेज एवं सिजरा लगाकर रजिस्ट्री करा ली गई है।
इतना ही नहीं रजिस्ट्री के बाद पटवारी और तहसीलदार ने फर्जी दस्तावेजों का अवलोकन किए बिना जमीन का नामांतरण भी कर दिया। गौरतलब है कि इसी जमीन का एक मामला सिविल न्यायालय में भी विचाराधीन है।

दरअसल भू-माफियाओं ने जमीन के अन्य वारसान बत्ती यादव का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने के बाद उसके 6 वारसानों का सिजरा एवं सहमति न लगाकर सिर्फ 3 बारसान का सिजरा एवं सहमति पत्र लगाया और फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली। बत्ती यादव के शेष वारसानों ने भी सिविल न्यायालय में मामला पंजीबद्ध कराया है, जहां पर मामला विचाराधीन है।

फिलहाल SDM विनय द्विवेदी ने शकुन यादव की शिकायत पर मामले में केतन जैन पिता कमलेश जैन एवं श्रीमती ममता यादव पत्नी राजकुमार यादव निवासी गुलाब शाह बाबा रोड नौगांव के खिलाफ स्थगन आदेश जारी कर दिया है।