WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Death of Bride & Groom : सुहागरात की सुबह दूल्हा-दुल्हन की मौत, कोई नहीं जान सका कि क्या हुआ!

पुलिस को उन कारणों पर भरोसा नहीं जो बताया जा रहा!

1893

Death of Bride & Groom : सुहागरात की सुबह दूल्हा-दुल्हन की मौत, कोई नहीं जान सका कि क्या हुआ!

Bahraich (UP) : यहां एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक नवविवाहित जोड़े की शादी के एक दिन बाद ही बंद कमरे में रहस्यमय तरीके से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया। दूल्हे प्रताप की उम्र 24 साल और दुल्हन पुष्पा की उम्र 22 साल थी। दोनों की शादी मंगलवार (30 मई) को हुई थी। रातभर शादी की रस्में चली। इसके बाद प्रताप 22 साल की पुष्पा को अपनी दुल्हनिया बनाकर घर ले आया।
नई नवेली दुल्हन के घर आने पर 31 मई (बुधवार) को परिवारजनों के साथ शादी की कई रस्में पूरी की गईं। इसके बाद दोनों दूल्हा और दुल्हन रात में सोने के लिए कमरे में चले गए। अगली सुबह जब कमरे से दूल्हा और दुल्हन में से कोई बाहर नहीं निकला तो परिवारवालों को कुछ शक हुआ। परिवारवालों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उन्होंने जब दरवाजा तोड़ा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे।

दिल का दौरा पड़ने से मौत
मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो उन्होंने छानबीन शुरू कर दी। दोनों के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी लगाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम भी करवाया। इसमें पता चला कि दोनों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

शरीर में नहीं चोट के निशान
मामले की अधिक जानकारी देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के ने कहा कि पति पत्नी का कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी। न दोनों के कमरे में जबरन घुसने के कोई निशान या उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे।

मामले की जांच जारी
इस मामले पर कैसरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों के निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। ऐसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है। हालांकि, पुलिस को अभी भी कुछ आशंकाएं है। इस पर पूरी तरह से जांच की जा रही है।