WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

घोड़े पर सवार दलित दूल्हे को देख दूसरे समाज के लोगों ने किया पथराव

मौके पर पहुंचे पुलिस पर भी हुआ पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल

1440
WhatsApp Image 2023 06 06 At 2.42.42 PM 696x407

घोड़े पर सवार दलित दूल्हे को देख दूसरे समाज के लोगों ने किया पथराव

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर जिले में बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से दलित दूल्हे की बारात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी जिसके पहले रस्मो रिवाज से गांव में घोड़े पर बैठकर दूल्हे की रास फैराई/घुमाई जानी थी जिसपर गांव के कथित समुदाय के लोगों ने मिलकर विरोध कर हंगामा और बलवा किया।

मामले की जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति सम्हाली और पुलिस सुरक्षा में रास फिराई हुई तब कहीं जाकर देर शाम बारात शाहगढ़ को रवाना हुई। जो आज लौटेगी जिन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है, शादी के बाद के अन्य कार्यक्रम पुलिस सुरक्षा में किये जायेगें।एसपी और एएसपी की मौजूदगी में बारात सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना की गई थी। 2 थाना प्रभारियों की 15 सदस्यीय टीम के साथ बारात रवाना की गई।

इस दौरान पथराव में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस ने फरियादी बन एफआईआर दर्ज कराई। दूल्हा रितेश अहिरवार का विवाह था।

रात्रि में ही SP अमित सांघी भी मौके पर पहुंचे थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी और पुलिस की सुरक्षा में बरात रवाना हुई थी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट ,बलवा, SC एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

सुबह 4 बजे तक चलती रही कार्यवाही..

मामले में सुबह 3:00 से 4:00 बजे तक FIR होती रही जिसमें 50 नामजद आरोपी बनाए गए हैं जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

●इन धारों में मामला दर्ज..

आरोपियों पर रास्ता रोकना, बलवा का प्रयास, बलबा करना, पथराव करना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, मारपीट करना, धमकी देना, SCST एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित अन्य धाराओं 341, 353, 333, 147, 48, 49, 50, 353, 152, 341 427 और भी अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सुरक्षा के लिहाज से अभी आरोपियों के नाम नहीं खोले हैं। गिरफ्तारी के बाद खोले जाएंगे।