WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ट्रेनों के संचालन को लेकर मजदूर संघ और एम्पलाइज यूनियन का प्रदर्शन

धरने पर बैठे रेल कर्मचारी

768

ट्रेनों के संचालन को लेकर मजदूर संघ और एम्पलाइज यूनियन का प्रदर्शन

Ratlam : रतलाम खंड में लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के साथ प्रशासन के मनमाने तरीके से गाड़ियों का संचालन करने को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और एम्पलाइज यूनियन ने विरोध दर्ज कराया है।विरोध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में संयुक्त धरना प्रदर्शन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय परिसर में प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।मजदूर संघ मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया की रनिंग कर्मचारियों को नियमित परेशान किया जा रहा हैं।वडोदरा मंडल की गोधरा लॉबी के लोको पायलट गोधरा से रतलाम खंड में गाड़ी संचालन कर रहें हैं।इसका विरोध रतलाम मंडल के उच्चाधिकारियों से जताया जा चुका हैं।रतलाम मंडल वर्षों से रतलाम गोधरा रतलाम खंड में मालगाड़ी संचालन कर रहा हैं। गोधरा लॉबी के लोको पायलट रतलाम मंडल में गाड़ी का संचालन करने के लिए एलआरडी ले रहे हैं।एलआरडी के संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करने पर भी अधिकारी अपना रवैया नहीं बदल रहे हैं, ऐसे में अब युनियन द्वारा प्रतिदिन शाम को प्रदर्शन करने का फैसला लिया हैं।दुबे ने बताया कि इस पर दोनों संगठनों की सहमति बनी है कि जब तक प्रशासन जायज मांगों को पूरा नहीं कर देते स्टेशन स्थित लॉबी पर प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।

*इन्होंने दर्ज कराया विरोध*
इस अवसर पर मजदूर संघ अध्यक्ष रफीक मंसूरी,मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर,सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी एवं दीपक भारद्वाज,रनिंग शाखा सचिव दीपक गुप्ता अध्यक्ष हिमांशु पिटारे,शाखा अध्यक्ष दीपक गुप्ता,अरविंद शर्मा,गौरव संत,महेंद्र राठौड़,राजेंद्र चौधरी,अशोक टंडन,कपिल जायसवाल एवं एंप्लाइज यूनियन के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी,हरदेश पांडे,हरीश चंदवानी,अशोक तिवारी, कुलदीप चौहान,आशीष यादव सहित सैकड़ों रनिंग कर्मचारी मौजूद थे।