WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

Lucknow Court Firing: लखनऊ कोर्ट के भीतर संजीव जीवा को मारी गोली

उसे आज कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था

1997

Lucknow Court Firing: लखनऊ कोर्ट के भीतर संजीव जीवा को मारी गोली

लखनऊ: लखनऊ कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोली मार दी गई है. जानकारी के मुताबिक ये गोलीबारी वजीरगंज थाना के कचहरी में हुई है. इस गोली बारी में मुख्तार अंसारी का करीबी और ब्रह्मदत्त द्विवेदी मर्डर केस में आरोपी जीवा की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि हत्यारे वकील के कपड़ों में आए थे. संजीव जीवा को गोली मार कर भाग गए. इस गोलीबारी में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हुए हैं.गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा कोर्ट परिसर सन्न रह गया. हर कोई भागने लगा. जब संजीव जीवा को गोली मारी गई, तब वह पुलिस की सुरक्षा में था. उसके आस-पास करीब 20 पुलिस वाले मौजूद थे. वकील की रूप में आए हत्यारे ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के बाद वहां से भागने की कोशिश की. हालांकि वहां मौजूद वकीलों ने उसे घेर लिया और पकड़कर पुलिस के हाथ थमा दिया. पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

संजीव जीवा की हत्या के बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। हत्यारों ने पाँच राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। नाराज वकीलों ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस से धक्का मुक्की भी करते नजर आ रहे है। 

जेल में बंद संजीव जीवा की पत्नी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताई थी. संजीव जीवा की पत्नी और RLD नेता पायल माहेश्वरी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

पायल का कहना था कि पेशी के दौरान षड्यंत्र के तहत उनके पति की हत्या कराई जा सकती है. उन्होंने पति की सुरक्षा के लिए सीजेआई से उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया था. 2017 में पायल महेश्वरी चुनाव भी लड़ चुकी हैं.

यह खबर अपडेट हो रही है…