WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Khargone MP: तीन मछुआरों ने पीया जहर, गम्भीर अवस्था में इंदौर रैफर, जानिए क्या है मामला

923

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

तीन मछुआरों ने पीया जहर, गम्भीर अवस्था मे तीनो को बड़वाह से इंदौर किया रैफर, बड़वाह ब्लाक के ग्राम जेठवाय की घटना, मछली पालन समिति में विवाद के चलते पिया कीटनाशक

खरगोन: खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के जेठवाय में आज सुबह में विवाद के चलते तीन मछुआरों ने जहरीली दवा पीने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। गम्भीर अवस्था में तीनों को बड़वाह अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर इंदौर रैफर किया।

मछली पालन समिति के सदस्यों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि 22 वर्षीय मछुआरा शुभम पिता रामा रायकवार, 25 वर्षीय अजय पिता सन्तोष और 24 वर्षीय गोलू पिता सन्तोष निवासी जेठवाय ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

बड़वाह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

समिति से जुड़े बंटी नंदलाल का कहना है कि 10 साल पहले हम 11 हजार रूपये देकर जेठवाय मछली पालन समिति में सदस्य बने थे। अब कुछ लोगों को समिति से प्रभावी लोगों ने हटा दिया और मछली नहीं पकड़ने दे रहे है। दस-दस हजार रूपये हर साल के मांग रहे है। हम लोग समिति से 10 साल पहले जुड़े थे।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, बंटी नंदवाल-

 

विवाद के चलते अजय गोलू और शुभम ने जहर पी लिया। मछुआरे ठाकुर रायकवार ने बताया कि 10 साल से हम मछली पकड़ रहे है लेकिन आज मीटिंग के दौरान समिति के लोगों ने मनाकर दिया। हर साल समिति जो कर्जा लेती है उसकी की राशि भी हम भरते थे।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, ठाकुर रायकवार (मछुआरा)-

 

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया कि तीन मछुआरों के कीटनाशक पीने की जानकारी मिली है। समिति और स्थानीय मछुआरों में विवाद है। ये लंबे समय से मछली तलाब से पकड़ते थे। आज समिति के लोगों और कुछ मछुआरों में विवाद की बात सामने आ रही है। कीटनाशक पीने वाले गंभीर मछुआरों को इन्दौर रैफर कर दिया गया है। विवेचना के बाद कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी सिद्धार्थ चौधरी-