WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Love Jihad: उत्तम स्वामी महाराज ने लव जेहाद मामलों में मृत्युदंड देने की मांग की

1636
WhatsApp Image 2023 06 10 At 14.40.30 696x389

Love Jihad: उत्तम स्वामी महाराज ने लव जेहाद मामलों में मृत्युदंड देने की मांग की

आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: देश के प्रसिद्ध संत उत्तम स्वामी महाराज ने लव जेहाद के मामले में सरकार से मृत्युदंड देने की मांग की है। संत उत्तम स्वामी आज खरगोन में एक धार्मिक आयोजन में माध्यमिक शिक्षा मंडल के पूर्व वाइस चेयरमैन भागीरथ कुमरावत के बुलावे पर पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए संत उत्तम स्वामी का कहना था कि सरकार को लव जेहाद के मामले में सीधे मृत्युदंड देना चाहिए। चर्चा के दौरान स्वामी का मानना था की सनातन धर्म बहस का विषय नहीं है। सनातन धर्म का अकबर से लेकर अंग्रेजों के जमाने में भी था। अब समय आ गया है कि लव जेहाद को लेकर सरकार कठोर दण्ड देना चाहिये। हमारा खाकर हमारे देश का पतन कर रहे हैं।

इधर फिल्म केरला स्टोरी पर पूछे सवाल पर संत उत्तम स्वामी का मानना था कि एक नहीं हर जिले में केरला स्टोरी जैसे स्टोरी मिलेगी। आतताई लोगों को कठोर दण्ड मिलना चाहिये। सनातन धर्म था है और रहेगा। मुगलों से लेकर अंग्रेज तक इन्होंने सनातन धर्म को मिटाने के बहुत प्रयत्न किए। लेकिन भारत में सनातन धर्म इतना मजबूत है कि ना कोई सनातन धर्म की जड़ पकड़ पाया ना ही पकड़ पाएगा। उसे कोई नष्ट नहीं कर सकता। मीडिया से लव जेहाद पर चर्चा करते समय उत्तम स्वामी का कहना था कि लव जिहाद इतना खराब है कि कुछ षड़यंत्रकारी लोग लव जेहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार को इन पर नजर रखना चाहिये। इन को कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए। मैं सरकार से निवेदन कर मांग करता हूं कि इस तरह से हमारे देश में ही रहकर हमारे देश का ही खाकर के हमारे लोगों का पतन करने का काम कर रहे लोग किसी माफी के लायक नहीं है। इन्हें तो मृत्युदंड देना चाहिए। इनके बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहिए और उन्हें मृत्यु दंड देना चाहिए। केरला स्टोरी जैसे मामले हर जिले में हो रहे हैं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, संत उत्तम स्वामी-