WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Talent Award Ceremony : प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

1377
WhatsApp Image 2023 06 13 At 15.16.11 696x458

Talent Award Ceremony : प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Ratlam : माता-पिता को अपने बच्चों से संवाद करते रहना चाहिए।परीक्षा परिणामों की तूलना अंको से ना करें।सभी परिवार के परिजनों को बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ उन्हें संस्कारवान बनाने में मदद करना चाहिए यह बात डॉक्टर गीता दुबे ने सर्व ब्राह्मण महासभा के मेघावी प्रतिभावान विद्यार्थी के 22 वें सम्मान समारोह में कही। वह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रही थी।

डॉ श्वेता विंचुरकर पर प्राचार्य साईं इंटरनेशनल एकेडमी विशेष अतिथि के रूप में थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज की महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता पाठक ने की। कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र जोशी रहे। विप्र समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की पूजन व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

WhatsApp Image 2023 06 13 at 15.16.10

कार्यक्रम में शंख ध्वनि कर पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना कुमारी कृतिका जोशी द्वारा की गई तत्पश्चात भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।

अतिथियों का परिचय पंडित अजय जोशी ने दिया। सचिव नरेंद्र जोशी ने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। 10वीं, 12वीं, एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई के 80 विद्यार्थियों व उनके माता-पिता का सम्मान किया गया‌। साथ ही समाज के साहित्यकारों, संगीतकार, खेल, चित्रकला, टीवी कलाकार आदि का सम्मान किया गया। श्रीमती उषा दुबे द्वारा अपने पिता की स्मृति में संस्कृत में अधिक अंक प्राप्तकर्ता को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के वरिष्ठजन समाजजन, युवक और मातृशक्ति मौजूद रही। विप्र समाज द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा संयोजक नरेंद्र जोशी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में कौशल्या त्रिवेदी, आशा दुबे, सीमा सुरोलिया, मंजू जोशी, नमिता शुक्ला, प्रथमा कोशिक, राखी व्यास, रुचि लोखंडे, गोपाल शर्मा सेवा निवृत्त प्राचार्य, विजय शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, सुनील गौतम, प्रशांत व्यास, शरद शुक्ला, शांतिलाल शर्मा, नरेंद्र पुरोहित, तरुण जोशी, सुनील दुबे, राजू हांकी, सत्येंद्र जोशी, अनुराग लोखंडे, जीके शर्मा, जगदीश उपाध्याय आदि ने छात्रों का स्वागत व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संचालन तथा आभार

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र त्रिवेदी व डॉक्टर मुनींद्र दुबे तथा आभार सविता तिवारी ने माना। संदर्भ में जानकारी पंडित नरेंद्र जोशी संयोजक सर्व ब्राह्मण महासभा आयोजन समिति द्वारा दी गई।