WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, एक लड़का घायल

1571
Farmer Suicide in MP

हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, एक लड़का घायल

भिंड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

Bhind: जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के अकलोनी गांव में लगुन-फलदान कार्यक्रम के दौरान हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

भिंड पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाए थमने का नाम नही ले रही है। दरअसल गोरमी थाना क्षेत्र के अकलौनी गांव के रहने वाले सरकारी शिक्षक रमाकांत शर्मा के छोटे बेटे अभिषेक शर्मा का शुक्रवार को लगुन फलदान का कार्यक्रम चल रहा था। रात 12 बजे लगुन फलदान में शामिल होने आए हथियारबंद लोगो ने अंधाधुंध हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान फ़लदान कार्यक्रम में मौजूद एक 70 साल के वृद्ध रामशरण शर्मा और 14 साल के हर्ष शर्मा की गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने भिंड जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहाँ रामशरण शर्मा ने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि हर्ष का अभी इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस पूरे मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, परिजन-

 

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, राजेश राठौर (एसडीओपी, मेहगांव)-