WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा में असंतुष्टि के बादल मंडराएं,जिलाध्यक्ष के विरोध में उतरे कार्यकर्ता

आलोट से रतलाम के लिए 40 से 50 चार पहिया वाहनों के साथ भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हुए निकले

1883
WhatsApp Image 2023 06 17 At 9.33.57 PM 696x686

भाजपा में असंतुष्टि के बादल मंडराएं,जिलाध्यक्ष के विरोध में उतरे कार्यकर्ता

Ratlam : मध्यप्रदेश का रतलाम जो भाजपा का गढ़ हैं,जहां विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।भाजपा के कट्टर रहें पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा की सरहद लांघकर कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं और आज वह कांग्रेस की फिल्डिंग भरने को लेकर उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में आएं हैं।जहां उन्होंने कांग्रेस की शान में कसीदे पढ़े और भाजपा को व्यापारियों विरोधी पार्टी होना बताया इधर विधायक चेतन्य काश्यप जो भाजपा के लामबंद होने के विषय में आएं दिन बखान करते रहते हैं।ऐसे में उनके बखान पर सवालियां निशान लग रहें हैं।संगठन का मुखिया जो संगठन में किसी भी प्रकार के बवाल या सवाल का उत्तदायी रहता हैं और उस पर ही आरोप प्रत्यारोप लगने लगें और आफत के बादल मंडराने लगे तो फिर परिवर्तन के संदेश जाना लाजिमी होता हैं।वहीं विरोधी पार्टियों में भी जोश उमड़ने लगता है।

WhatsApp Image 2023 06 17 at 10.06.11 PM

ऐसा ही भितराधात शहर में दिखाई दे रहा है जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की कार्यशैली से असंतुष्ट जिले के कई भाजपा कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।उनका विरोध करने का तरीका भी अनुठा हैं।जिलाध्यक्ष के विरोध में आलोट से रतलाम के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी फोरव्हिलर पर जिलाध्यक्ष हटाओ-भाजपा बचाओ लिखें फ्लेक्स लगाकर भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली हैं।आलोट से रतलाम के लिए 40 से 50 चार पहिया वाहनों के साथ भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हुए निकले।भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों पर जिलाध्यक्ष हटाने की मांग के फ्लेक्स लगा रखे थे।रैली द्वारा भाजपाइयों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष को बदलने की पुरजोर मांग की हैंजानकारी के अनुसार कार्यकर्ता रैली के साथ भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचकर घेराव कर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को बदलने की मांग करेंगे।

इस बात को लेकर जब जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा से मीडियावाला ने इसकी वजह जानने के लिए मोबाइल लगाया तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि यह पार्टी का आंतरिक विषय है वहीं इस संदर्भ में कुछ भी निर्णय लेगी।