WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

बेटी की डोली के साथ उठी पिता की अर्थी, बेटी की विदाई के बाद करंट लगने से पिता की हुई मौत

1770
Pain In Suicide Note
Suicide

बेटी की डोली के साथ उठी पिता की अर्थी, बेटी की विदाई के बाद करंट लगने से पिता की हुई मौत

छतरपुर: छतरपुर में बेटी की विदाई के बाद पिता की करंट लगने से मौत का मामाला सामने आया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरा से एक दु:खद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में बेटी की विदाई के बाद उसके पिता की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरा निवासी ग्याप्रसाद पुत्र धनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष की बेटी का विवाह था जहां रात भर घर में खुशियों का माहौल रहा और विवाह की रस्में अदा होती रहीं। सुबह बेटी की विदाई के बाद जब ग्याप्रसाद बेटी को भेंट की गई सामग्री को पिकअप वाहन में रखवा रहा था तभी पिकअप के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद परिजन ग्याप्रसाद को सीधे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।