WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bilal Arrested : दो साल से पुलिस को बिलाल की तलाश, फिर 10 दिन में कैसे पकड़ाया!

70 करोड़ की ड्रग्स तस्करी का आरोपी, इसे लेकर ही पुलिस और बजरंग दल में विवाद हुआ!

1131
WhatsApp Image 2023 06 27 At 12.10.41 PM 1

Bilal Arrested : दो साल से पुलिस को बिलाल की तलाश, फिर 10 दिन में कैसे पकड़ाया!

Indore : पुलिस और बजरंग दल विवाद के बाद पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता कमाल खान के लड़के बिलाल खान को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 70 करोड़ की एमडी (मिथाइलीन डाईऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) ड्रग तस्करी गैंग के साथ होने का आरोप है। इसे क्राइम ब्रांच और पुलिस दो साल से तलाश रही थी। लेकिन, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विवाद के दस दिन में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह भी कहा जा रहा है कि बिलाल को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया दबाव बढ़ने पर उसने ही समर्पण किया है।

डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल के मुताबिक भाजपा नेता कमाल खान का बेटा बिलाल 70 करोड़ से ज्यादा कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच उसे दो साल से तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच का कहना है कि उन्होंने छोटी ग्वाल टोली के एक होटल से सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि बिलाल पुत्र कमाल खान दो साल से इंदौर में फरारी काट रहा था। वह बार-बार अपने ठिकाने बदलता था। कई आयोजनों में उसकी आवाजाही लगी रहती थी। पुलिस को इसकी जानकारी थी, लेकिन अफसरों का दावा है कि हमने उसे पुख्ता सबूत के साथ पकड़ने का इंतजार कर रहे थे।

WhatsApp Image 2023 06 27 at 12.10.41 PM

विवाद के दस दिनों में ही पकड़ाया
पलासिया चौराहे पर 15 जून की रात बजरंग दल ने बिलाल खान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में जमकर लाठीचार्ज हुआ और राजनीतिक विवाद खड़ा है। पुलिस पर पथराव भी हुआ। बजरंग दल का यह पिटाई कांड जांच तक पहुंचा। इसमें डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया के साथ टीआई संजय सिंह बैस को लाइन अटैच किया गया। वहीं एडीजी विपिन माहेश्वरी को मामले की जांच सौंपी गई। उन्होंने इंदौर आकर बजरंग दल के पदाधिकारियों के बयान लिए। बजरंग दल ने विपिन माहेश्वरी को बिलाल के शहर में ही सक्रिय होने के पुख्ता सबूत सौंपे थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने बिलाल को पकड़ने के लिए अपने तंत्र को एक्टिव किया। यही कारण है कि क्राइम ब्रांच ने बजरंग दल पिटाई कांड के दस दिनों में ही बिलाल को गिरफ्तार कर लिया।

बिलाल कैसे आया ड्रग्स मामले में
पुलिस ने जनवरी 2021 में एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें दानिश और सलीम दोनों आरोपी बनाए गए, जो मुंबई के हैं। ड्रग्स सप्लाय चेन में इनके साथ लक्की नाम भी आया था। बिलाल इनके संपर्क में भी था। बिलाल पूर्व में पकड़ाए लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए रईस के संपर्क में भी था। वह भाजपा नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान का बेटा है। क्राइम ब्रांच ने 70 करोड़ से ज्यादा कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की थी।

इस रैकेट में आरोपी दिनेश अग्रवाल के साथ मुंबई के सलीम चौधरी, दानिश और लक्की के नाम आए थे। बिलाल इनके संपर्क में था। इसके साथ ही बिलाल पूर्व में पकड़ाए लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए रईस के संपर्क में भी था। मुख्य आरोपी दिनेश अग्रवाल है। ये भी बिलाल के नेटवर्क का बड़ा ड्रग्स सप्लायर है। पुलिस इस पर भी कार्रवाई कर चुकी है। बिलाल का नाम पूर्व में पकड़ाए आरोपी विक्की परियानी, धीरज, सागर जैन, कपिल पाटनी, सईद और मोंटू पुरी से पूछताछ में सामने आया था। जिसके बाद अफसरों ने उसका नाम केस डायरी में लिख लिया था।

बिलाल का ड्रग रैकेट
बिलाल का नाम पहले पकड़ाए आरोपी विक्की परियानी, धीरज, सागर जैन, कपिल पाटनी, सईद और मोंटू पुरी से पूछताछ में सामने आया था। इसके बाद अफसरों ने उसका नाम केस डायरी में लिख लिया। बिलाल मुंबई ओर राजस्थान के ड्रग्स तस्करों के बीच मध्यस्थ का काम करता था। वो इंदौर में पकड़ाए पैडलर्स के संपर्क में भी था। उनके मोबाइल में बिलाल के नंबर ओर रिकार्डिग भी क्राइम ब्रांच को मिली थी। इसी दौरान सोनू उर्फ यासीन, तबरेज और वजीर हसन के नाम भी पुलिस को मिले।

फिरोज लाला से भी बिलाल के संपर्क
बताते हैं कि इंदौर के एक टीआई को जान से मारने की धमकी देने वाले फिरोज लाला से भी बिलाल के संपर्क हैं। 10 हजार का इनामी फिरोज लाला से ड्रग लेकर बिलाल ही अजमेर के रास्ते इंदौर पहुंचाता था। इसका नेटवर्क मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों में है। कई राज्यों की पुलिस इसकी तलाश है। फिरोज लाला आज तक फरार है। जिस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस के मुताबिक बिलाल और फिरोज लाला के कनेक्शन के बारे में भी जानकारी पता चली थी।