WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

रांची में बिरसा मुंडा संग्रहालय का उद्घाटन, PM मोदी बोले-‘भगवान बिरसा एक व्यक्ति नहीं परंपरा थे’

1929

नई दिल्ली मोदी बोले-‘भगवान बिरसा एक व्यक्ति नहीं परंपरा थे’  प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिरसा मुंडा की याद में रांची में निर्मित संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को  कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक व्यक्ति नहीं परंपरा थे। उन्होंने समाज के लिए अपना जीवन दिया। अपनी संस्कृति एवं देश के लिए अपने प्राणों का परित्याग किया। वह आज भी हमारी आस्था, विश्वास में भगवान के रूप में उपस्थित हैं। पीएम ने कहा कि वह समझते हैं कि जनजातीय गौरव दिवस समाज को सशक्त करने के इस महायज्ञ को याद करने का अवसर है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिकता के नाम पर विविधता पर हमला, प्राचीन पहचान और प्रकृति से छेड़छाड़, भगवान बिरसा जानते थे कि ये समाज के कल्याण का रास्ता नहीं है। भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के लिए पूरे देश के जनजातीय समाज, भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई देता हूं।

Birsa Munda

पीएम ने कहा कि ये संग्रहालय, स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी नायक-नायिकाओं के योगदान का, विविधताओं से भरी हमारी आदिवासी संस्कृति का जीवंत अधिष्ठान बनेगा। वो आधुनिक शिक्षा के पक्षधर थे, वो बदलावों की वकालत करते थे, उन्होंने अपने ही समाज की कुरीतियों के, कमियों के खिलाफ बोलने का साहस दिखाया। भारत की सत्ता, भारत के लिए निर्णय लेने की अधिकार-शक्ति भारत के लोगों के पास आए, ये स्वाधीनता संग्राम का एक स्वाभाविक लक्ष्य था।