WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सत्ता व स्थानीय भाजपा मंडल में बढ़ रही दूरियां आई नजर

एक बार फिर पौधारोपण की रस्म अदायगी

1404
WhatsApp Image 2023 07 18 At 11.44.44

सत्ता व स्थानीय भाजपा मंडल में बढ़ रही दूरियां आई नजर

कमलेश नाहर की रिपोर्ट

राणापुर. श्रावण सोमवार व हरियाली अमावस्या के मौके पर नगर परिषद राणापुर के द्वारा चाचा नेहरू बालोद्यान में पौधारोपण किया गया।यहाँ भाजपा संगठन के जिलाधिकारी ,जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कुछ पौधे लगाए।खूब सारे फोटो लिए गए। सोशल मिडिया पर पोस्ट भी किये गए।सभी ने पौधों की सुरक्षा के संकल्प की औपचारिकता भी निभाई।जबकि सब लोग जानते है कि यह महज दिखावा है। कोई भी नेता व जनप्रतिनिधि इन रोपे गए पौधो की तरफ झांकता ही नहीं है।उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने गत वर्ष शपथ ग्रहण के दिन ही इसी नेहरू पार्क में पौधे लगाए थे। जिन्हें अगला दिन ही देखना नसीब नही हुआ था।बकरियों ने इन पौधों को चट कर दिया था।कार्यक्रम में अधिकांश पार्षद नदारद रहे।अक्सर यह देखने मे आ रहा है कि कार्यक्रमों में पार्षद आते ही नहीं। महिला पार्षद की जगह उनके पति ही इन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाते हैं।

सत्ता व स्थानीय भाजपा संगठन की दूरी आई सामने

इस पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे परन्तु स्थानीय मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यो की अनुपस्थिति रही।इससे सत्ता व स्थानीय संगठन में बढ़ रही दूरियां साफ नजर आने लगी। अभी तक सत्ता व संगठन में दूरियां बढ़ने की महज खबरे थी पर अब ये पुष्ट होने लगी है। आपको बता दे कि गत मार्च माह में बाजार बैठक व पशु गुजरी के ठेकों की नीलामी के समय सत्ता व संगठन में जमकर तू तू में में हो चुकी हैं।

ये रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया भाजपा मंडल राणापुर के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर नायक भाजपा मंडल कुंदनपुर के अध्यक्ष भारत सिंह मेडा भाजपा मंडल राणापुर के कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, सुरेश पंचाल नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी उपयंत्री अर्पित हटीला उपयंत्री प्रराक्रम राणावत योगेश पोरवाल वार्ड क्रमांक 4 के युवा नेता मांगीलाल गाहरी वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद वर्षा सुरेश पंचाल वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद कन्हैया लाल प्रजापति वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद लोकेंद्र सिंह परिहार वार्ड नंबर 10 के भाजपा के युवा नेता मनीष सकलेचा आदि उपस्थित रहे सभी गणमान्य पदाधिकारियों के द्वारा एक एक पौधा लगाकर बड़ा करने का संकल्प लिया है।