WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

सपाक्स MP में लड़ेगी विधानसभा चुनाव- पार्टी अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने की घोषणा

2816
WhatsApp Image 2023 07 19 At 10.38.11 AM 696x602

सपाक्स MP में लड़ेगी विधानसभा चुनाव- पार्टी अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने की घोषणा

जबलपुर:  सपाक्स पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेगी। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने, आरक्षण गरीबों को देने तथा एक बार आरक्षण लेने वालों को आरक्षण की सीमा से बाहर करने जैसे मुद्दों को लेकर पिछले विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आई सपाक्स पार्टी ने पिछले चुनाव में सत्ता समीकरण बदले थे, अब वह पुनः आगामी चुनाव लड़ेगी।

पूर्व IAS एवं सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हीरालाल त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के साथ जबलपुर प्रवास पर आए तथा उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के पश्चात त्रिवेदी ने बताया कि आज केंद्र की भाजपा सरकार यूनाइटेड सिविल कोड की बात कर रही है परंतु उन्हें केवल सिविल कानून ही नहीं सभी प्रकार के कानून समान बनाना चाहिए। इस देश के सभी नागरिक समान है।अतः सिविल कानून हो या क्रिमिनल कानून या अन्य कोई कानून नियम सभी एक समान होना चाहिए तथा देश के सभी नागरिकों पर एक समान लागू होना चाहिए। एट्रोसिटी एक्ट जैसे जातिवादी कानून को भी बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने पर भी जोर दिया।

WhatsApp Image 2023 07 19 at 10.37.08 AM

फ्री की रेवड़ी बांटने के प्रधानमंत्री के कटाक्ष पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश भी यही कर रहा है कि चुनाव के पहले वह महिलाओं को मुफ्त की राशि बांट रहे हैं। यदि उन्हें महिलाओं को राहत ही देना थी तब आज प्रदेश में जितने प्राथमिक माध्यमिक और हाई सेकेंडरी स्कूल है उसमें संख्या के मान से एक या दो सहायिका नियुक्त करना थी ताकि प्रदेश के बच्चों को उसका लाभ मिलता। पंचायतों में भी सहायिकाओं की आवश्यकता है। प्रदेश में ऐसे लगभग 2 लाख महिलाओं को रोजगार दिया जा सकता था और वह भी जो वास्तविक गरीब है उनको लाभ देना था ना कि एक तरफ से सभी को मुफ्त की राशि बांटना। यह जनता द्वारा दिए गए टैक्स का दुरुपयोग है तथा चुनाव के पूर्व प्रलोभन देना है। चुनाव आयोग को इसे संज्ञान में लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एट्रोसिटी एक्ट में 2016 में केंद्र की मोदी सरकार ने अमेंडमेंट कर एससी एसटी को सामान्य व पिछड़ों से लड़ाने का प्रयास अपने प्रथम कार्यकाल में किया था उसी प्रकार असम में जातिवादी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर तथा मणिपुर में एक वर्ग विशेष को आरक्षण देकर समाज को तोड़ने की कोशिश की है जनता को इस बात को समझने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगला विधानसभा चुनाव सपाक्स पार्टी केवल उन चुने हुए स्थानों पर लड़ेगी जहां उनके कैंडिडेट मजबूत है और जहां जीत की पूरी संभावना है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा उन्होंने बताया कि सपाक्स वेलफेयर सोसाइटी ने जिस प्रकार सहारा के लिए संघर्ष किया और उन्हें सहारा की राशि मिलना शुरू हो गई है। ऐसे ही अन्य उन छोटी मोटी वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध अभियान चलाएगी जो जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर बैठी है।

पेंशनर संघ के अध्यक्ष राज कुमार दुबे ने भी पेंशनरों की व्यथा व्यक्त की कि उन्हें केंद्र के समान भत्ता नहीं मिला है जो राज्य को तत्काल देना चाहिए। इस अवसर पर जबलपुर, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी,कटनी,सिवनी एवं छिंदवाड़ा से आए हुए पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आशीष दुबे संभागीय युवा संगठन प्रभारी ने किया तथा आभार डॉ आकाश शर्मा संभागीय संगठन ने व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेदी आज रीवा क्षेत्र के दौरे पर हैंa