WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Objectionable Board Outside Temple : निजी शंकर मंदिर के बाहर बोर्ड से आक्रोश!

एफआईआर दर्ज होने के बाद ही लोगों ने चक्का जाम ख़त्म किया!

2050
WhatsApp Image 2023 07 20 At 09.29.02 696x1185

Objectionable Board Outside Temple : निजी शंकर मंदिर के बाहर बोर्ड से आक्रोश!

VDO : क्या कह रहे हैं चक्का जाम करने वाले कार्यकर्ता!

Kukshi (Dhar) : धार जिले की कुक्षी तहसील के लोहारी में एक व्यक्ति ने कुछ महीने पहले अपनी निजी जमीन पर शंकर भगवान का मंदिर बनाया। उसने मंदिर के बाहर एक बोर्ड लगा दिया जिसमें मंदिर में पूजा पाठ के समय दर्ज किया। इस बोर्ड पर यह भी लिखा कि यह मंदिर सार्वजनिक नहीं, व्यक्तिगत है। लेकिन, आपत्तिजनक बात ये भी लिखी कि मंदिर में हरिजनों का प्रवेश वर्जित है।

इस संवेदनशील बोर्ड का फोटो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रशासन को जैसे ही घटना के विषय में जानकारी लगी, उन्होंने बोर्ड को तुरंत हटाया व मंदिर के कर्ताधर्ता प्रहलाद पिता नाथूलाल शर्मा विश्वकर्मा पर कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इसके बाद मंदिर बनवाने वाले पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

लेकिन, उससे पहले ही घटना इस ने तूल पकड़ लिया। ‘जयस’ के आदिवासी युवा शक्ति संगठन के महेंद्र कन्नौज सहित बड़ी संख्या में लोग बुधवार रात को ग्राम लोहारी पहुंचे और कुक्षी मनावर रोड पर धरना देते हुए चक्का जाम कर दिया। उन्होंने मंदिर में बोर्ड लगाने वाले प्रहलाद शर्मा के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यवाही नहीं किए जाने तक चक्का जाम जारी रखने की बात करने लगे।

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और चक्का जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाया। यह भरोसा दिलाया कि यह हरकत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रशासन ने मंदिर बनाकर आपत्तिजनक बोर्ड लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चक्का जाम समाप्त करवाया।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, चक्का जाम करने वाले कार्यकर्ता-