WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को न्यूड घुमाने की घटना?केंद्र सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, PM मोदी ने कहा- मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया

2326
Manipur Violence

Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को न्यूड घुमाने की घटना?केंद्र सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, PM मोदी ने कहा- मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया

मणिपुर में हुई हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने और फिर उनके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का भयावह वीडियो सामने आने के बाद तीनों हस्तियों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिछले कई महीनों से मणिपुर के लोग हिंसा से परेशान हैं।मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इन सबके बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार (20 जुलाई) को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिलाओं के वीडियो को शेयर करने पर रोक लगा दी है.सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान,चीफजस्टिस ने कहा किसरकार  जल्दी से जल्दी इस विषय में कठोर कदम उठाये .PM मोदी ने कहा- मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया.

Rahul Gandhi Manipur Visit: मणिपुर का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी, इंफाल एयरपोर्ट के आगे पुलिस ने रोका काफिला 

केंद्र सरकार की ओर से ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी करते हुए मणिपुरी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर करने से रोकने को कहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है, क्योंकि मामले की अभी जांच चल रही है.

अग्निदग्ध’ और ‘निवस्त्र’ मणिपुर 

नहीं सुधर रहे मणिपुर के हालात!
दो महीने से ज्यादा समय से जातीय हिंसा की चपेट में घिरे मणिपुर में हालात सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं. बीते दिनों केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बीते 10 दिनों में मणिपुर के हालात में सुधार आया है. वहीं, इन बयानों के बीच सोशल मीडिया पर मणिपुर की दो महिलाओं की न्यूड परेड कराने के वीडियो ने बवाल मचा दिया है.

वीडियो सामने आने पर घिरी सरकार
सोशल मीडिया पर मणिपुर का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह पर सियासी दलों की ओर से लगातार निशाना साधा जा रहा है. वहीं, बीजेपी नेताओं की ओर से भी इस घटना की कड़ी निंदा की गई है.