WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अधिकमास में पिंगलेश्वर महादेव में शुरू हुआ द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक

1417
WhatsApp Image 2023 07 22 At 20.12.20 696x1237

अधिकमास में पिंगलेश्वर महादेव में शुरू हुआ द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: पुरुषोत्तम मास में भोलेनाथ की भक्ति का महत्व बहुत बढ़ जाता है शास्त्रों में बताया गया है कि इस मास में की गई भक्ति प्रभु शीघ्र ग्रहण करते हैं। इसी तारतम्य में भगवान महाकाल के द्वारपाल में से एक पिंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर मक्सी रोड उज्जैन में श्री गजानन अनुष्ठान केंद्रम भागसीपुरा व श्री गणेश ज्योतिष संस्थान अलकापुरी के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण व पुरुषोत्तम मास में शनिवार से द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक की शुरुआत हुई। शहर सहित मुंबई, दिल्ली के श्रद्धालुओं सहित अमेरिका से भी ऑनलाइन श्रद्धालु जुड़े।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 20.12.21

गजानन अनुष्ठान केंद्रम के पं. मीतेश पांडे एवं गणेश ज्योतिष संस्थान के पं. आशीष पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम स्थल मक्सी रोड स्थित पिंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सवा क्विंटल चावल से महारुद्र मंडल बनाया गया। रुद्राभिषेक विद्वान पंडितों के सान्निध्य में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किया गया। श्रावण मास के प्रथम (अधिक) शुक्ल पक्ष में द्वादश ज्योर्तिलिंग रुद्राभिषेक 22 जुलाई शनिवार से शुरू हुआ। इसमें पहले दिन उज्जैन शहर व आसपास सहित दिल्ली, मुंबई, यूपी के 50 से अधिक श्रद्धालुओं ने भी अभिषेक कर पुण्यलाभ अर्जित किया। साथ ही अमेरिका के श्रद्धालु आयोजन में ऑनलाइन जुड़े।

देखिए वीडियो-

भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर संतान प्राप्ति, रोग नाश सहित विश्व शांति की प्रार्थना की गई। तीन दिवसीय रुद्राभिषेक में आम श्रद्धालु भी पहुंचकर दर्शन लाभ ले सकते हैं। पूर्णाहुति 24 जुलाई सोमवार को होगी।