WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Crisis on ‘OMG 2’ : सेंसर ने 20 कट्स, A सर्टिफिकेट को कहा, रिलीज टलने का अंदेशा!

रिवाइजिंग कमेटी ने आपत्ति ली, 'ग़दर 2' के साथ 11 अगस्त को रिलीज संभव नहीं!

888
WhatsApp Image 2023 07 26 At 19.02.46 696x365

Crisis on ‘OMG 2’ : सेंसर ने 20 कट्स, A सर्टिफिकेट को कहा, रिलीज टलने का अंदेशा!

Mumbai : ‘ओह माय गॉड 2’ फिल्म की रिलीज का जो लोग इंतजार कर रहे थे उन्हें ये खबर निराश कर सकती है कि इस फिल्म सेंसर ने मेकर्स को 20 कट्स का सुझाव दिया है। इसके अलावा एडल्ट वाला सर्टिफिकेट A देने की पेशकश की गई। इससे फिल्म की रिलीज टल गई। ‘आदिपुरुष’ में सेंसर की खिंचाई के बाद अब सेंसर बोर्ड बहुत सावधानी से कदम आगे बढ़ा रहा है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की रिवाइजिंग कमेटी ने इस फिल्म को देखा। स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी खुद भी मौजूद रहे। कमेटी ने फिल्म के मेकर्स को 20 कट्स का सुझाव दिया गया है इसके अलावा एडल्ट सर्टिफिकेट यानी A देने की पेशकश की गई। फिल्म को A सर्टिफिकेट देने का मतलब है कि 18 साल के कम उम्र के बच्चे थिएटर जाकर फिल्म को नहीं देख सकते।

ऐसे में अक्षय कुमार और ‘Oh My God 2’ के मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। इस संबंध में मेकर्स को अभी तक ‘शो कॉज’ नोटिस नहीं भेजा गया। अगर फिल्म को समय पर सर्टिफिकेट मिल जाता है, तो अक्षय कुमार की फिल्म का सनी देओल की ‘ग़दर 2’ से तगड़ा क्लैश होगा। ये फिल्म भी 11 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज होना है। ‘ग़दर 2’ अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल भी हैं। ये साल 2001 में रिलीज फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है।

अमित राय के डायरेक्शन में बनी OMG 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम धर भी हैं। ये फिल्म भी साल 2012 में रिलीज हुई ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल है। ये मूवी भी उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी। सीबीएफसी की कार्यकारी समिति द्वारा फिल्म देखने के बाद जो गाना रिलीज किया गया, उसमें रिलीज की तारीख गायब थी। रिलीज के लिए अब बहुत कम दिन बचे हैं, फिल्म की फाइनल तारीख पर अंतिम फैसला जल्द होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि हो सकता है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना पड़े।

ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी

पहले ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। जियो सिनेमा एप के साथ मेकर्स की डील भी चल रही थी। बताते हैं कि 90 करोड़ में डील होने भी वाली थी। लेकिन, अचानक फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया। इस विवाद के बाद ‘ओएमजी 2’ के प्रमोशनल कैंपेन पर असर पड़ने की आशंका है।