WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Amit Shah Will Come Indore : कनकेश्वरी गरबा मैदान के कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह 30 जुलाई को शामिल होंगे!

कैलाश विजयवर्गीय ने तैयारी की बैठक में कहा कि हमें 72 घंटे का समय मिला!

1365
WhatsApp Image 2023 07 27 At 18.43.06 696x392

Amit Shah Will Come Indore : कनकेश्वरी गरबा मैदान के कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह 30 जुलाई को शामिल होंगे!

Indore : गृह मंत्री अमित शाह के 30 जुलाई को होने वाले प्रवास को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक हुई। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम के लिए 72 घंटे का समय मिला।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान अनौपचारिक बैठक में कहा कि मैं इंदौर किसी सरकारी कार्यक्रम में नहीं आऊंगा। जहां कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम होगा, वही आऊंगा। क्योंकि, इंदौर के कार्यकर्ताओं जैसे कार्यकर्ता विरले होते हैं। अमित शाह कनकेश्वरी गरबा मैदान में 30 जुलाई को होने वाले संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम के लिए 72 घंटे का समय मिला है। इतने समय में सफल कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। हमें सतत कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क रखते हुए पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि अहिल्या माता का नगर इंदौर प्रेरणा का केंद्र है। इस पावन नगरी से विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश होगा।

इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, सह संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, मंत्री तुलसी सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, मंत्री उषा ठाकुर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश सोनकर, उपस्थित रहे।