WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Not Even Intending to Come to India: 40 लाख के घर में रहेगी अंजू, पाकिस्तानी बिजनेस मैन ने किया गिफ्ट.

1345

Not Even Intending to Come to India: 40 लाख के घर में रहेगी अंजू, पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने किया गिफ्ट.

नसरुल्लाह के शादी के बाद अंजू को पाकिस्तान में 40 लाख रुपये का एक फ्लैट बतौर गिफ्ट मिला है। इस गिफ्ट को पाकिस्तान के एक जाने-माने बिजनसेमैन ने दिया है। यह फ्लैट अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर है। ऐसे में अंजू के अब भारत वापस लौटने पर शंका जताई जा रही है

इस्लामाबाद: फेसबुक वाले प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब शायद ही वापस लौटे। दावा किया जा रहा है कि नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद अंजू को पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन ने 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट दिया है। बाजार में इस फ्लैट की कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में अंजू के भारत लौटने पर आशंका जताई जा रही है। अंजू ने पहले भी इंटरव्यू में भारत वापस न लौटने की ओर इशारा किया है। तब अंजू ने कहा था कि अब भारत में उसके लिए कुछ नहीं बचा है। उसने दावा किया था कि भारत में उसकी सुरक्षा को खतरा है।

अंजू ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि भारत में मेरे खिलाफ तरह-तरह की बातें हो रही है। ऐसे में भारत लौटने पर मेरी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। अंजू ने कहा था कि वह अगर भारत लौटती है तो अब न तो उसके रिश्‍तेदार स्‍वीकार करेंगे और न ही उसके बच्‍चे अपनाएंगे। अंजू ने यह भी दावा किया था कि वह पाकिस्‍तान में पूरी तरह से सुरक्षित है। अंजू इन दिनों नसरुल्लाह के साथ पाकिस्तान की सैर कर रही है।

अंजू एक इंटरव्यू में कहा था कि अब भारत में उसके लिए कुछ नहीं बचा है। उसने दावा किया था कि भारत में उसकी सुरक्षा को खतरा है।

 

इससे पहले एक वीडियो बयान में नसरुल्लाह के साथ बैठी अंजू ने दावा किया था कि वह उससे फेसबुक पर मिली थी। अंजू कहती है, “जैसे बाकी लोग आते-जाते हैं, वैसे ही मैं यहां आई हूं। लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं जबकि मैं सिर्फ अपने दोस्त से मिलने आई हूं। कुछ लोग कह रहे हैं कि हम सगाई या शादी कर रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं तो केवल दौरा कर रही हूं और कानूनी तौर पर यहां आई हूं। मुझे वापस जाना है और मैं दो-तीन दिन में वापस जाऊंगा।” हालांकि यह दावा करने के बाद अंजू की शादी की खबरें आईं। कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें अंजू शादी के बाद गिफ्ट लेटे नजर आ रही है।

पाकिस्तान आई दो बच्चों की भारतीय मां अंजू ने कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपना लिया है। उसने अपने दोस्त से शादी कर ली और अब उसका नया नाम फातिमा है। अंजू (34) खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह (29) के घर पर रह रही है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। इस जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई। अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद वहाब ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘नसरुल्ला और अंजू की शादी आज संपन्न हुई और उसके इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत निकाह हुआ।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों नसरुल्ला के परिवार के सदस्यों, पुलिस कर्मियों और वकीलों की मौजूदगी में अपर दीर की अदालत में पेश हुए।

क्या घर आते ही अंजू के हाथों में होगी हथकड़ी!