WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

2 SDM Transferred : दो SDM बदले गए, विजय मंडलोई को कोई प्रभार नहीं!

देखिए प्रभार बदले जाने के आदेश की कॉपी!

1905

2 SDM Transferred : दो SDM बदले गए, विजय मंडलोई को कोई प्रभार नहीं!

Indore : कलेक्टर इलैया राजा टी ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए हैं। संयुक्त कलेक्टर राकेश परमार को राऊ का नया अनुविभागीय अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया। वहां पदस्थ विजय कुमार मंडलोई संयुक्त कलेक्टर को राऊ से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होने के निर्देश भी कलेक्टर के इस आदेश में लिखे गए हैं। संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई को अचानक हटाए जाने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है।